फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Suryadev gave light relief from cold

सूर्यदेव ने दिए दर्शन ठंड से हल्की राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Suryadev gave light relief from cold
पानीपत। बीते दिनों हुई बारिश और लगातार छाए रहे बादलों के बाद वीरवार को दोपहर के समय धूप खिलने से लोगों को भीषण ठंड से हल्की राहत मिली। घरों से लो बाहर निकल आए और धूप का आनंद लिया। इससे पूर्व वीरवार सुबह दिन की शुरूआत घने कोहरे से हुई। घने कोहरे के कारण जहां सड़कों पर वाहन रेंगकर चलने को मजबूर हुए, वहीं कुछ स्थानों पर सड़क दुर्घटनाएं भी घटित हुई।
विज्ञापन

घने कोहरे व ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। वहीं करीब 15 किलोमीटर की गति से चली शीतलहर ने लोगों की कंपकंपी बढ़ा दी। दोपहर होते-होते सूर्यदेव बादलों के बीच से झांकने का प्रयास करने लगे। ऐसे में लोगों को धूप खिलने की उम्मीद जगी। कुछ देर बाद ही आसमान साफ हो गया। इसके बाद लोगों ने तेज धूप का आनंद लिया। मौसम विभाग के अनुसार जनवरी के अंत तक मौसम साफ रहेगा। हालांकि सुबह-शाम कोहरा लोगों को परेशान करेगा। शीतलहर का प्रकोप भी जारी रह सकता है। वहीं, फरवरी के पहले सप्ताह में मौसम एक बार फिर बदलने और बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

घने कोहरे के कारण वीरवार सुबह के समय दृश्यता 20 से 30 मीटर तक रही जिससे वाहन भी रेंगकर चलने को मजबूर हुए। हालांकि कोहरे की शुरूआत बुधवार शाम करीब 8 बजे ही हो गई थी। रात के 9 बजते-बजते घने कोहरे ने क्षेत्र में अपने पांव पसार लिए। कोहरे का दौर वीरवार दोपहर तक जारी रहा। वहीं, दोपहर तक आसमान में बादल भी अपना डेरा जमाए रहे, हालांकि उसके बाद मौसम साफ हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहा पानीपत का तापमान
वीरवार को सुबह बादल छाए रहने, कोहरा गहराने और शीतलहर चलने से न्यूनतम तापमान में कमी बनी हुई है। वीरवार को धूप खिलने से अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वीरवार को पानीपत का अधिकतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 58 से 78 प्रतिशत रहा। ठंडी हवाओं की गति 11 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई।
कोहरा छाने व ठंड बढ़ने के आसार
मौसम विभाग के अनुसार 24 जनवरी के बाद फिर से कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो चुका है। हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में मंगलवार को धूप निकलने के आसार हैं। अगले 2 दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में घने कोहरे की संभावना है और इन क्षेत्रों में ठंड के हालात बने रहेंगे। अलग-अलग इलाकों में शीत लहर की स्थिति की संभावना भी है। 28 जनवरी को न्यूनतम तापमान गिरकर 5 डिग्री तक पहुंच सकता है।

वीरवार को अधिकतर क्षेत्रों में मौसम साफ हो चुका है। हालांकि अभी कोहरा छाने और शीतलहर चलने की संभावना है। जनवरी के अंत तक मौसम साफ रहेगा। वहीं, फरवरी के पहले सप्ताह में एक बार फिर मौसम में बदलाव आने की संभावना है। कहीं-कहीं बारिश व बूंदाबांदी होने की संभावना है।
- डॉ. डीएस बुंदेला, मौसम विशेषज्ञ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed