फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Students will get scholarship and incentive money even without Aadhar card

आधार कार्ड के बिना भी विद्यार्थियों को मिलेगी छात्रवृत्ति व प्रोत्साहन राशि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 02:25 AM IST
विज्ञापन
Students will get scholarship and incentive money even without Aadhar card
पानीपत। शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी है। अब आधार कार्ड नहीं बनवाने वाले सरकारी स्कूलों के पहली से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति पर रोक नहीं लगेगी। उन्हें रुका हुआ पैसा भी मिलेगा। विभाग ने आधार लिंक की अनिवार्यता को खत्म कर दिया है। विभाग के इस आदेश से करीब डेढ़ लाख बच्चों को फायदा होगा। करीब 14 हजार सरकारी स्कूलों में पहली से आठवीं तक करीब 15 लाख बच्चे हैं। इनमें से डेढ़ लाख विद्यार्थी ऐसे हैं, जो विभिन्न कारणों से आधार कार्ड नहीं बनवा सके। वहीं, पानीपत जिले के विभिन्न कक्षाओं से जुड़े करीब 12 हजार विद्यार्थियों को इससे राहत मिलेगी। सभी स्कूल मुखिया को खाता सत्यापित करने के निर्देश दिए गए हैं। अभी तक 85 प्रतिशत बच्चों के खाते सत्यापित हो चुके हैं।
विज्ञापन

आधार कार्ड आधारित भुगतान को खाता आधारित करने के निर्देश
मौलिक शिक्षा निदेशक ने सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए है कि आधार कार्ड आधारित भुगतान को खाता आधारित कर दिया जाए। छात्रवृत्ति व प्रोत्साहन राशि बैंक खातों में डाली जाए। प्राथमिक शिक्षक संघ ने इसे सराहनीय कदम बताया है। एससी वर्ग के विद्यार्थियों को यह राशि मिलती है।
विज्ञापन

सत्यापन का कार्य अभी अधूरा
जिन विद्यार्थियों को योजना का लाभ मिलना है, उनके खाते आदि के सत्यापन का कार्य अधिकारियों को करना था लेकिन अभी तक सत्यापन का कार्य भी पूरा नहीं हुआ है। शैक्षणिक सत्र समाप्त होने में करीब डेढ़ माह ही शेष है। सत्यापन का कार्य पूरा हुए बगैर खाते में राशि नहीं डाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रकार मिलेगी राशि- कक्षा एक से आठवीं तक मासिक भत्ता
कक्षा पहली - 740 रुपये
कक्षा दूसरी - 750 रुपये
कक्षा तीसरी - 960 रुपये
कक्षा चौथी - 970 रुपये
कक्षा पांचवीं - 980 रुपये
कक्षा छह से आठ- 1250 रुपये
- विभाग ने छात्रवृत्ति और प्रोत्साहन राशि के लिए आधार लिंक की अनिवार्यता को खत्म किया गया है। वहीं, अधिकारियों को सत्यापन का कार्य जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
- बृजमोहन गोयल, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed