{"_id":"67ba34446fa5992b81032ab1","slug":"students-showed-the-proceedings-of-the-budget-session-of-lok-sabha-panipat-news-c-244-1-sknl1016-132618-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: विद्यार्थियों ने दिखाई लोकसभा के बजट सत्र की कार्यवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: विद्यार्थियों ने दिखाई लोकसभा के बजट सत्र की कार्यवाही
विज्ञापन
आर्य कॉलेज में मॉक-पार्लियामेंट में लोकसभा के बजट सत्र की कार्यवाही का प्रदर्शन करते विद्यार्थी
- फोटो : samvad
पानीपत। आर्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को अर्थशास्त्र विभाग द्वारा केंद्रीय बजट सत्र 2025-26 के विषय को लेकर नाट्य रूपांतरण के माध्यम से मॉक-पार्लियामेंट का आयोजन किया। कार्यक्रम में कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा लोकसभा के बजट सत्र की कार्रवाई को प्रदर्शित किया गया। इस मॉक पार्लियामेंट में सत्ता पक्ष और प्रतिपक्ष की ओर से बेस्ट परफॉर्मर, बेस्ट स्पीकर एवं बेस्ट एक्टर का चयन किया गया। बेस्ट परफॉर्मर के रूप में बीए अर्थशास्त्र तृतीय वर्ष की छात्रा शिवानी व एमए अंतिम वर्ष से साहिल का चयन हुआ।
बेस्ट एक्टर बीए एवं बीएससी तृतीय वर्ष से अंश एवं नीतीश का चयन हुआ। बीए अर्थशास्त्र तृतीय वर्ष की छात्रा यामिनी और आदित्य का चयन बेस्ट स्पीकर के रूप में हुआ। इसके अलावा बीए प्रथम वर्ष की छात्रा सानिया और बीए अर्थशास्त्र द्वितीय वर्ष की छात्रा ट्विंकल एवं रूबी को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ।
अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. सतबीर सिंह ने प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता का कार्यक्रम में पहुंचने पर पुष्प-गुच्छ देकर स्वागत किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष सहित अन्य सभी स्टाफ सदस्यों को बधाई दी।
विज्ञापन
प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को संसदीय कार्यप्रणाली से अवगत करा लोकसभा संसद जैसी पवित्र संस्था की गरिमा का प्रदर्शन करना रहा। इस क्रम में छात्रों ने संसद की कार्यवाही की प्रक्रिया व सरकार एवं विपक्ष की भूमिका को जाना, जिससे विद्यार्थी संसद की कार्यवाही से परिचित होंगें। इस तरह के कार्यक्रमों में विद्यार्थियों को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो सके। इस अवसर पर डॉ. रजनी शर्मा, डॉ. रमेश कुमार, डॉ. अंजू मलिक, डॉ. गरिमा, प्राध्यापिका हीना व नैंसी मौजूद रही।