{"_id":"62d7117b8f229d12bb2c5c60","slug":"students-of-government-schools-will-join-cultural-activities-panipat-news-knl1151874163","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़ेंगे सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़ेंगे सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी
विज्ञापन
पानीपत। प्रदेश सहित जिले के सरकारी स्कूलों में सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए शिक्षा निदेशालय ने जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश दे दिए हैं। इस कार्यक्रम में पांचवीं से लेकर आठवीं और नौवीं से लेकर 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम में फोक डांस ग्रुप, फोक डांस सोलो और रागनी शामिल हैं। इन गतिविधियों में केवल राजकीय विद्यालयों और आरोही विद्यालयों के प्रतिभागी ही शामिल होंगे। यह कार्यक्रम विद्यालय स्तर से लेकर राज्यस्तर तक होगा और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए राज्यस्तर पर प्रथम आने वाली टीमों को भेजा जाएगा। किस महीने में किस स्तर पर सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित होंगी, इसके लिए विभाग ने दिशा निर्देश दिए हैं। विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि सभी विद्यालय कार्यक्रम अपने विद्यालय में जुलाई में करवाना सुनिश्चित करें ताकि खंड स्तर पर भी समयानुसार गतिविधियां करवाई जा सकें।
इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों और गतिविधियों से विद्यार्थियों के हुनर को एक मंच मिल पाएगा। इन कार्यक्रमों को दिए गए समय पर ही स्कूलों में करवाया जाना अनिवार्य होगा। खंड और राज्यस्तर पर होने वाले कार्यक्रमों में वित्तीय सहायता दी जाएगी। कार्यक्रमों में केवल लाइव म्यूजिक पर ही सारी गतिविधियां की जाएंगी। विद्यालयों को अपने कार्यक्रमों को पूरा करवा कर रिपोर्ट खंड शिक्षा अधिकारी को देनी होगी।
विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने प्रत्येक गतिविधि के लिए प्रतिभागियों की संख्या तय की है। संबंधित गतिविधि में निर्धारित संख्या से कम या अधिक प्रतिभागी भाग नहीं ले सकेंगे। कक्षा पांचवीं से आठवीं तक फोक डांस ग्रुप गतिविधि में अधिकतम 15 प्रतिभागी, जिनमें 10 विद्यार्थी और पांच म्यूजीशियन शामिल होंगे, जबकि न्यूनतम 10 प्रतिभागी जिनमें आठ विद्यार्थी और दो म्यूजीशियन शामिल होंगे। फोक डांस सोलो में अधिकतम छह, जिनमें एक विद्यार्थी और पांच म्यूजीशियन जबकि न्यूनतम तीन प्रतिभागी, जिनमें एक विद्यार्थी और दो म्यूजीशियन शामिल होंगे। रागनी प्रतियोगिता में भी अधिकतम छह, जिनमें एक विद्यार्थी और पांच म्यूजीशियन जबकि न्यूनतम तीन प्रतिभागी, जिनमें एक विद्यार्थी और दो म्यूजीशियन शामिल होंगे।
विज्ञापन
9वीं से 12वीं कक्षा के लिए फोक डांस ग्रुप गतिविधि में अधिकतम 20 प्रतिभागी, जिनमें 15 विद्यार्थी और पांच म्यूजीशियन शामिल होंगे, जबकि न्यूनतम 12 प्रतिभागी जिनमें 10 विद्यार्थी और दो म्यूजीशियन शामिल होंगे। फोक डांस सोलो में अधिकतम छह प्रतिभागी, जिनमें एक विद्यार्थी और पांच म्यूजीशियन जबकि न्यूनतम तीन प्रतिभागी जिनमें एक विद्यार्थी और दो म्यूजीशियन शामिल होंगे। रागनी प्रतियोगिता में भी अधिकतम छह, जिनमें एक विद्यार्थी और पांच म्यूजीशियन जबकि न्यूनतम तीन प्रतिभागी, जिनमें एक विद्यार्थी और दो म्यूजीशियन शामिल होंगे।
जुलाई से लेकर दिसंबर तक स्कूल से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं करवाई जानी हैं। इसकी जानकारी स्कूलों को दे दी गई है। इसके लिए स्कूल तैयारी पूरी कर रहे हैं।
- कुलदीप दहिया, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।