फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Student returning from school crushed by bus, died, another injured

Panipat News: स्कूल से लौट रहे छात्र को बस ने कुचला, हुई मौत, दूसरा घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Sep 2023 02:57 AM IST
विज्ञापन
Student returning from school crushed by bus, died, another injured
पानीपत। पुलिस की अपील के बाद भी परिजन यातायात के नियमों के प्रति जागरूक नहीं हो रहे हैं। नियमों की अवहेलना ने एक दसवीं कक्षा के स्कूली बच्चे की जान ले ली। स्कूल से दोस्त के साथ एक्टिवा पर लौट 10 वीं के छात्र को निजी बस ने कुचल दिया। छात्र की मौत हो गई, दूसरा छात्र इसमें घायल हो गया। निजी बस चालक बस छोड़कर वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन

दरअसल संविधान चौक के पास जीटी रोड पर कार चालक ने अचानक खिड़की खोल दी थी। एक्टिवा सवार छात्र ने इससे बचने का प्रयास किया इसमें वो संतुलन खो बैठा और सड़क पर गिर गए। पीछे से आ रही निजी बस ने छात्र को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई, दूसरे घायल छात्र को प्राथमिक उपचार के बाद सिविल अस्पताल से छुट्टी मिल गई। सिटी थाना पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

भावना चौक निवासी जशनदीप सिंह ने बताया वह मॉडल टाउन स्थित डॉ. एमकेके स्कूल में 10 वीं का छात्र है। तहसील कैंप के राम नगर का ऋषि (16) उसका सहपाठी था। हर रोज की तरह वह दोनों उसकी एक्टिवा पर सवार होकर मंगलवार सुबह सात बजे घर से स्कूल के लिए निकले थे। पांच सितंबर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में स्कूल से जल्दी छुट्टी हुई। वह करीब 12 बजे स्कूल से घर लौट रहे थे। जब वह असंध रोड से लालबत्ती चौक से होते हुए जीटी रोड पर पहुंचे तो क्वालिटी कैफे के सामने के कार खड़ी थी। वह पास से गुजर रहे थे, कार चालक ने खिड़की खोल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी एक्टिवा खिड़की से टकरा कर असंतुलित हो गई और वो सड़क पर गिर गए। पीछे से आ रही निजी बस ने ऋषि के ऊपर बस का पहिया चढ़ा दिया। सड़क पर गिरने की वजह से उसे भी गंभीर चोट लगी। दोनों को सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टर ने ऋषि को मृत घोषित कर दिया और उसको प्राथमिक इलाज दिया।

दो भाइयों में छोटा था ऋषि
ऋषि के पिता वेद प्रकाश बल्लभगढ़ स्थित मैट्ट्रेस सफारी कंपनी में मार्केटिंग विभाग में कार्यरत हैं। ऋषि दो भाइयों में छोटा था। उसके बड़े भाई इशू चंडीगढ़ में पढ़ाई कर रहे हैं। हादसे की सूचना पाकर माता-पिता दोनों सामान्य अस्पताल पहुंचे, जहां पर पिता की तबीयत बिगड़ गई। जबकि मां पूजा बार-बार बेसुध होती रही।


स्कूल स्टाफ ने परिवार को दी सांत्वना
हादसे की सूचना मिलते ही स्कूल से शिक्षकगण भी सामान्य अस्पताल पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी। शिक्षकों ने बताया कि रिषी पढ़ाई में अच्छा था, उसकी दसवीं की तैयारी भी बड़ी अच्छी चल रही थी, उसका लक्ष्य था कि वह दसवीं में प्रथम क्षेणी अंक लाकर अपने माता-पिता का नाम रोशन करे। शिक्षक दिवस पर उन्होंने एक होनहार छात्र को खो दिया, उन्हें बड़ा दुख है।


वर्जन
शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है और परिजनों की शिकायत पर बस चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
- इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन, शहर थाना प्रभारी

बच्चों को वाहन न दें परिजन : डीएसपी
पुलिस स्कूलों में यातायात के नियमों के के प्रति जागरूक करने के लिए सेमिनार करती है। परिजनों से बार बार अपील की जाती है कि वो बच्चों को दुपहिया वाहन न दें। आईजी ने भी पिछले सप्ताह में बैठक लेकर कड़े निर्देश दिए थे कि स्कूलों में वाहन लेकर आने वाले बच्चों पर कार्रवाई की जाए। स्कूल के मुखिया को इस संबंध में अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उनकी परिजनों से अपील है कि जब तक बच्चों की आयु 18 वर्ष न हो , उनके वाहन न दें।

सुरेश सैनी, डीएसपी ट्रैफिक पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed