फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Student put Shiva's painting on OLX, cheated 98985 on the pretext of buying

छात्रा ने ओएलएक्स पर डाली शिव की पेंटिंग, खरीदने का झांसा देकर 98985 ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Student put Shiva's painting on OLX, cheated 98985 on the pretext of buying
मॉडल टाउन निवासी एक छात्रा से ठग ने ओएलएक्स पर डाली गई शिव की पेंटिंग खरीदने का झांसा देकर खाते से 98985 रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने विश्वास दिलाने के लिए उसे अपना आर्मी का आईडी कार्ड भेजा और उसके बाद लगातार सात बार में खाते से रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ मॉडल टाउन थान पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन

मॉडल टाउन निवासी एक निजी अस्पताल के संचालक की बेटी ने बताया कि उसने हाल ही में 12वीं कक्षा पास की है। उसे पेंटिंग बनाने का शौक है। उसने गत दिनों पहले भगवान शिव की पेंटिंग बनाकर ओएलएक्स पर पोस्ट की थी। गत 23 अगस्त को उसके पास एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप पर मैसेज आया और पेंटिंग खरीदने की इच्छा जाहिर की। उनका 5500 रुपये में सौदा तय हो गया। युवक ने अपनी पहचान ऑर्मी ऑफिसर के रूप में बताई। कुछ देर में उनके ऑफिस से पेंटिंग के संबंध में कॉल आएगा। इसके बाद एक दूसरे नंबर से कॉल बैक आया और सामने वाले ने खाता कंफर्म कराने के लिए पेटीएम से अपने खाते में दो रुपये डलवाए। उसने रुपये डाले तो कुछ ही क्षण में चार रुपये वापस आ गए। उसने फोन कर्ता से इस बारे में पूछा तो उसने कहा कि यह सरकारी प्रोसेस है। पहले सामने वाले को रुपये डालने होंगे और उसके बाद आर्मी उनके खाते में दोगुने रुपये वापस कर देगी। आरोपी ने कुल सात बार में 98985 रुपये ट्रांसफर कराए, लेकिन एक बार भी रुपये वापस नहीं आए।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने अपना आर्मी कार्ड भेजा तो उसे विश्वास हो गया। उसने आरोपी से अपने 98 हजार 985 रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने और 32 हजार रुपये की मांग की। आरोपी ने कहा कि उपरोक्त रुपये ट्रांसफर करते ही सभी रुपयों रिफंड हो जाएंगे। इसके बाद उसे ठगी का आभास हुआ और उसने आरोपी के खिलाफ मॉडल टाउन थाना पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। साइबर सेल और मॉडल टाउन थाना पुलिस मिलकर मामले की जांच कर रहे हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- इंस्पेक्टर योगेश कुमार, मॉडल टाउन थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed