फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   student kidnapped and beaten

Panipat News: छात्र का अपहरण कर पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 06:20 AM IST
विज्ञापन
student kidnapped and beaten
पानीपत। सेक्टर-12 में ट्यूशन पर आए 10 वीं कक्षा के एक छात्र का पांच युवकों ने अपहरण कर लिया। वे उसको कार में सेक्टर 12 स्थित एक सुनसान जगह लेकर गए। यहां उसकी पिटाई की। उसकी वीडियो भी बनाई। कान पर लगी चोटों के कारण छात्र अब सुनने में असमर्थ है।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी उसे ट्यूशन सेंटर के बाहर छोड़ गए। छात्र ने घर आकर अपने पिता को आपबीती बताई। पिता ने बेटे का मेडिकल करा इसकी शिकायत चांदनी बाग थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। रिसालू गांव निवासी बलकार ने बताया कि उसका बेटा रणविजय 10वीं कक्षा में पढ़ता है।
विज्ञापन

रणविजय स्कूल आने के बाद सेक्टर 12 स्थित एक अकादमी पर ट्यूशन पढ़ने जाता है। रविवार सुबह वह अपनी ओला स्कूटर पर ट्यूशन पर गया था। सुबह 11:20 मिनट पर एक कार ट्यूशन सेंटर के बाहर खड़ी थी। जैसे ही रणविजय ट्यूशन सेंटर से बाहर निकला। उसने आरोप लगाया कि कार में मलिक एन्क्लेव निवासी जयेश, सेक्टर 24 निवासी बकुल, अभिज्ञान, दीक्षांत व कृष्णा ने रणविजय को जबरदस्ती कार में बैठा लिया। वह रणविजय को सेक्टर 12 में सुनसान जगह पर ले गए। यहां उसकी जमकर पिटाई की। उसके दोनों कानों पर चोट मारी गई। आरोपियों ने उसकी वीडियो भी बनाई। इसके बाद वह उसे वापस ट्यूशन सेंटर के बाहर छोड़कर फरार हो गए। उन्होंने किसी से इस बारे में बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चांदनी बाग पुलिस थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित को साथ लेकर घटनास्थल देखा गया है। पूरे मामले की गहन जांच चल रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed