फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Student cheated by promising investment of Rs 2.28 lakh

Panipat News: छात्र को निवेश का झांसा देकर ठगे 2.28 लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
Student cheated by promising investment of Rs 2.28 lakh
पानीपत। ठगों ने सिवाह गांव निवासी एक 12 वीं के छात्र से 2.28 लाख रुपये की ठगी कर दी। ठगों ने छात्र को ऑनलाइन एप्लीकेशन डाउनलोड कराकर एप में निवेश का झांसा दिया था। मुनाफे के लालच में फंसकर छात्र ने यह पैसे उनके खाते में जमा करवा दिए। अब छात्र ने इसकी शिकायत साइबर अपराध थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विराट नगर निवासी यक्ष कादियान ने बताया कि वह कक्षा 12 वीं का छात्र है। जुलाई में उसने यू ट्यूब पर एक फुकरा इंसान हीबॉक्स प्रमोशन की वीडियो देखी थी। उसने फुकरा इंसान हीबॉक्स प्रमोशन एप को प्ले स्टोर पर डाउनलोड कर लिया। उसने इस एप में रुपये ऐड कर पैसे कमाने के बारे में बताया गया था। उसने 300 रुपये इस ऐप में निवेश कर एक बॉक्स खरीदा था। फिर उसने 30 हजार रुपये का एक बॉक्स खरीद लिया। उसको इसमें 300 रुपये का फायदा हुआ। उसने फिर इस ऐप में 2.28 लाख रुपये का निवेश कर दिया। जब उसने अपने पैसे निकालने की कोशिश की तो पैसे नहीं निकले। उसे बाद में पता चला कि उसके साथ यहां 2.28 लाख रुपये की ठगी हो गई है। फिर उसने इसकी शिकायत साइबर अपराध थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed