फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Struggle among bus operators for ride, seven injured, case on 28

सवारी बैठाने पर प्राइवेट बस संचालकों में खूनी संघर्ष, दोनों पक्षों के सात लोग घायल, 28 पर रिपोर्ट दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
Struggle among bus operators for ride, seven injured, case on 28
पानीपत। दो प्राइवेट बस संचालकों में सवारी बैठाने को लेकर संघर्ष हो गया। इसमें दोनों पक्षों से सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुराना औद्योगिक थाने की पुलिस ने दोनों पक्षों के 28 लोगों पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मेरठ के मवाना निवासी मोहम्मद मोहसिन ने बताया कि वह ब्लू स्काई टूर एंड ट्रैवल्स की बस में ड्राइवर है। 23 जून को चार साथियों के साथ दोपहर दो बजे असंध रोड पर सरकारी पेट्रोल पंप के पास सवारी बैठा रहा था। इसी बीच साहिल टूर एंड ट्रैवल्स की बस आई। उसमें से 20 से अधिक लोग उतर कर आए और सवारी बैठाने का विरोध करने लगे। उन्होंने समझाने का प्रयास किया तो वह गालीगलौज करने लगे और उन पर गंडासी, रॉड और तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हमले में फतेह खान, सलीम, इकरार, मौहसीन को गंभीर चोट आई। फतेह खान और सलीम की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया कि हमलावरों ने साहिल ट्रैवल्स के मालिक मेरठ निवासी शाहनवाज और उसके साझेदार आरिफ के कहने पर हमला किया। हमलावर उन्हें जान से मारने की धमकी देकर गए हैं। हमलावरों में शहरयाब, आजम, सलीम, फुरकान, शोयब, वसीम, सरताज और 15 अन्य युवक शामिल थे।
विज्ञापन

मेरठ के मवाना स्थित गांव ललिमाना निवासी आजम ने बताया कि वह साहिल ट्रांसपोर्ट पर काम करता है। उनकी बस पानीपत से यूपी, हरदोई के रूट पर चलती है। 23 जून को शहरयाब, हेल्पर मुशरिक पानीपत असंध रोड पर शनि मंदिर के पास बस में सवारी बैठा रहे थे। इसी बीच ब्लू स्काई टूर एंड ट्रैवल्स भी सवारी बैठाने लगे, जिनके साथ उनकी कहासुनी हो गई। उन्होंने विरोध किया तो कुछ देर में आठ से 10 लोगों ने मिलकर उन पर हमला कर दिया। इसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावरों में फतेह खान, शौकिन, इकरार, सलीम, मोहसीन आदि शामिल थे। हमलावरों ने एजेंसी मालिक बुलंदशहर निवासी जाहिद पर भी हमला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed