फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   strike ends after 14 days

14 दिन बाद हड़ताल खत्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
strike ends after 14 days
पानीपत। लेबर कमिश्र्नर से बात करते हुए प्रदर्शन कर रहे मजदूर। - फोटो : Panipat
पानीपत। इंडस्ट्रियल वर्कर्स यूनियन की 14 दिन बाद सोमवार को हड़ताल खत्म हो गई। यह 28 मार्च से जारी थी। सहायक लेबर कमिश्नर एसएन शर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को स्पिनिंग मिल प्रबंधक एसोसिएशन और मजदूर प्रतिनिधियों की संयुक्त समझौता वार्ता के यह निर्णय हुआ। अब मंगलवार से स्पिनिंग मिल में काम शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन

बैठक में प्रबंधनतंत्र ने कहा कि वह हरियाणा सरकार की दरों के अनुसार श्रमिकों को न्यूनतम वेतन देने के लिए तैयार है। समझौते के अनुसार प्रत्येक माह की 7 तारीख तक कर्मचारी को वेतन का भुगतान किया जाएगा। यदि श्रमिक अपना आधार कार्ड देता है तो बैंक खाते में वेतन भेज दिया जाएगा। दोनों पक्ष इस बात पर सहमत हुए कि प्रबंधक उद्योग में श्रम कानूनों का पालन करेगा और बिना किसी भेदभाव के श्रमिक काम करेगा। माना जा रहा है कि इस समझौते से पानीपत के हजारों स्पिनिंग मिल को वेतन के रूप में अच्छा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

समझौता वार्ता में मजदूरों के प्रतिनिधियों की तरफ से सीटू राज्य सचिव सुनील दत्त, इंडस्ट्रियल वर्कर यूनियन पानीपत के जिला महासचिव जय भगवान, उपप्रधान नवीन सपड़ा और स्पिनिंग प्रबंधक एसोसिएशन की तरफ से अश्वनी कुमार,अजय कुमार, अशोक कपूर, सौरव, श्याम सुंदर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed