फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Strictness: Flying squads searched the examination centers

सख्ती : परीक्षा केंद्रों को उड़नदस्तों ने खंगाला

Wed, 05 Mar 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Wed, 05 Mar 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Strictness: Flying squads searched the examination centers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। सीबीएसई और हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं जारी हैं। हरियाणा बोर्ड परीक्षा में मंगलवार को नकल पर काफी अंकुश देखने को मिला। हरियाणा बोर्ड और जिला शिक्षा विभाग के उड़नदस्तों ने परीक्षा केंद्रों का

निरीक्षण किया।

शिक्षा बोर्ड और जिला शिक्षा विभाग के साथ-साथ पुलिस कर्मियों की सतर्कता व प्रबंधों के चलते नकल के प्रयास नाकाम रहे। निरीक्षण के दौरान नकल का कोई मामला सामने नहीं आया। मंगलवार को सीबीएसई 12वीं के विद्यार्थियों ने एनसीसी और बैंकिंग की परीक्षा दी। वहीं हरियाणा बोर्ड में 12वीं कक्षा का भौतिक विज्ञान और अर्थशास्त्र विषय का
विज्ञापन


पेपर रहा।

गत सप्ताह हरियाणा बोर्ड की परीक्षाओं के दौरान प्रश्न पत्र आउट होने की घटना के बाद शिक्षा बोर्ड ने केंद्रों पर सख्ती बढ़ा दी है। केंद्र अधीक्षकों को परीक्षा से एक घंटा पहले तथा छात्रों को आधा घंटा पहले पहुंचने के निर्देश हैं। वहीं, परीक्षा केंद्रों के बाहर विषय व प्रश्नों को लेकर परीक्षार्थी चर्चा करते रहे। उनके चेहरों पर तनाव साफ देखा जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीएसई के 18 और हरियाणा बोर्ड के 75 परीक्षा केंद्र हैं। परीक्षा केंद्रों पर उड़नदस्तों की नजर रही। हरियाणा शिक्षा बोर्ड की ओर से परीक्षा के नोडल अधिकारी सुरेश बाल्याण ने बताया कि भिवानी बोर्ड सहित जिला शिक्षा विभाग की ओर से गठित टीमों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। जिले के सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण रही। निरीक्षण के दौरान नकल का कोई मामला सामने नहीं आया।

आज इन विषयों की होगी परीक्षा : बुधवार को सीबीएसई 10वीं का एलीमेंट ऑफ बिजनेस व रिटेल विषय तथा 12वीं कक्षा का कृषि और मार्केटिंग विषय का पेपर होगा। हरियाणा बोर्ड में 10वीं कक्षा का कृषि, पशुपालन, शारीरिक व स्वास्थ्य शिक्षा, संस्कृत साहित्य तथा 12वीं का कृषि व दर्शनशास्त्र का पेपर होगा। सीबीएसई की परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से और हरियाणा बोर्ड की परीक्षाएं दोपहर 12:30 बजे से शुरू होंगी।


हरियाणा शिक्षा बोर्ड की ओर से सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान ऑब्जर्वर तथा उड़नदस्तों की टीमों ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नकल का कोई मामला सामने नहीं आया। परीक्षा में नकल रोकने के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। वहीं, बोर्ड ने परीक्षा केंद्र के पास उपद्रव करने पर एफआईआर दर्ज करवाने के निर्देश दिए हैं।

- राकेश बूरा, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed