{"_id":"67b8e342905b8bd7e9073d91","slug":"special-vigilance-will-be-taken-at-sensitive-centers-panipat-news-c-244-1-pnp1001-132555-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: संवेदनशील केंद्रों पर बरती जाएगी विशेष चौकसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: संवेदनशील केंद्रों पर बरती जाएगी विशेष चौकसी
विज्ञापन
पानीपत। नगर निगम चुनाव में संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष चौकसी बरती जाएगी। अधिकारी इन केंद्रों का पहले दौरान करेंगे। इसके आधार पर यहां पुलिस के अतिरिक्त जवान लगाए जाएंगे। वहीं रैली और पोस्टर लगाने के लिए भी जगह तय की जाएंगी।
चुनाव पर्यवेक्षक मनीता मलिक ने इसको लेकर शुक्रवार को उपायुक्त कैंप कार्यालय में अधिकारियों की बैठक ली। उन्हाेंने कहा कि चुनाव को लेकर कोई भी अधिकारी कोताही न बरतें। निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और स्वतंत्र रूप से चुनाव कराना है।
इसमें किसी प्रकार की लापरवाही पर अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होगा। रैली स्थल और पोस्टर बैनर इत्यादि लगाने के स्थान चिह्नित किए जाने चाहिए। संवेदनशील बूथों पर सभी संबंधित अधिकारी व्यक्तिगत दौरा करें। मनीता मलिक ने कहा कि राज्य चुनाव आयोग द्वारा समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराए जाएंगे। अधिकारियों को किसी प्रकार की परेशानी आती है तो रिटर्निंग अधिकारी से संपर्क करें।
विज्ञापन
इस मौके पर एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी ब्रह्मप्रकाश, निगम की संयुक्त आयुक्त मनी त्यागी, तहसीलदार वीरेंद्र गिल, डीडीपीओ राजेश शर्मा, डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स, डीएसपी राजबीर सिंह, जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता संजय शर्मा, जीएम रोडवेज विक्रम काबोज उपस्थित रहे।