{"_id":"661b0d84d557606564023e44","slug":"sp-instructed-to-remove-the-shortcomings-panipat-news-c-244-1-pnp1001-116737-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: एसपी ने खामियों को दूर करने की दी हिदायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: एसपी ने खामियों को दूर करने की दी हिदायत
विज्ञापन
समालखा। पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने शनिवार को थाना समालखा का औपचारिक निरीक्षण किया। उन्होंने थाना के रिकॉर्ड के रजिस्टर व फाइलों की जांच करने के साथ ही बैरक, मेस व मालखाना व परिसर का जायजा लिया। खामियों को जल्द ही दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने निरीक्षण उपरांत क्राइम कंट्रोल के संबंध में लोकसभा आम चुनाव के मद्देनजर पर्यवेक्षण अधिकारी, थाना प्रबंधक, चौकी इंचार्ज व अनुसंधानकर्ताओं की थाना परिसर में बैठक ली।
पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने मीटिंग में सर्वप्रथम थाना के प्रत्येक कर्मचारी की ड्यूटी के बारे में जानकारी लेकर कानून एवं व्यवस्था व दर्ज मुकदमों में की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि लंबित मामलों के निस्तारण के लिए आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर न्यायालय में चालान पेश करें। किसी भी मुकदमे की जांच बेवजह लंबे समय तक लंबित न रखें। पीओ, बेल जंपर अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएं। मादक पदार्थ तस्करी में फरार चल रहे आरोपियों के अतिरिक्त पीओ, बेल जंपर अपराधियों की संंपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया को अमल में लाई जाएं। महिला के विरुद्ध अपराध, अवैध हथियार व मादक पदार्थों की तस्करी, जुआरियों, सट्टेबाजों और अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ सचेत होकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएं। अपराध पर अंकुश लगाने के लिए हर संभव प्रयास करें। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गश्त के साथ चेकिंग बढ़ाई जाएं। इस मौके पर डीएसपी समालखा नरेंद्र सिंह, थाना प्रभारी इंस्पेक्टर फुल कुमार, एसपी रिडर सुभाष, समालखा चौकी इंचार्ज एएसआई वीरेंद्र, हथवाला चौकी इंचार्ज एएसआई कुलदीप व हलदाना चौकी इंचार्ज एएसआई राजबीर उपस्थित रहे।