{"_id":"629a6f4c91908b62f90a0a6c","slug":"source-text-panipat-news-knl110389772","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी शुगर मिल से नई मिल में सम्मान के साथ शिफ्ट होगी सर छोटूराम की प्रतिमा.","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी शुगर मिल से नई मिल में सम्मान के साथ शिफ्ट होगी सर छोटूराम की प्रतिमा.
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। पुरानी शुगर मिल में स्थित सर छोटू राम की प्रतिमा को सम्मान पूर्वक नई मिल में स्थापित किया जाएगा। यहां पर तिरंगे के पास उनकी प्रतिमा के लिए फाइउंडेशन और पार्क बनवाया जाएगा। इसके अलावा पुरानी मिल की तर्ज पर यहां एक किसान भवन और लाइब्रेरी भी बनाई जाएगी। जिनका नाम सर छोटूराम के नाम पर रखा जाएगा। मिल प्रबंधन ने इस पर काम शुरू कर दिया है। इसके लिए नई मिल में जगह चिन्हित की जा रही है। वहीं, शुगर मिल प्रबंधन ने सर छोटूराम की प्रतिमा को हटाने की बात को अफवाह बताया है।
बता दें कि गोहाना रोड स्थित पुरानी शुगर मिल बंद हो चुकी है। अब मिल को गांव डाहर स्थित नई मिल में शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है। इसके बाद ये जमीन मिल की ओर से एचएसवीपी को दे दी जाएगी। इसी बीच पुरानी शुगर मिल से सर छोटूराम की प्रतिमा को हटाने की बात सामने आई। इसके खिलाफ मिल कर्मचारियों के साथ किसान नेता भी एकजुट होने लगे। इस संबंध में शनिवार को भारतीय किसान यूनियन ने किसान भवन में एक बैठक भी बुलाई। इस बैठक में भाकियू जिला प्रधान ने ज्यादा से ज्यादा किसानों से पहुंचने की अपील की ताकि वे मिल की इस कार्रवाई के खिलाफ आगामी रणनीति बना सकें। जबकि मिल प्रबंधन ने प्रतिमा को हटाने की बात को अफवाह बताया है। उन्होंने कहा कि इसे नई मिल में सम्मानपूर्वक शिफ्ट किया जाएगा।
पिछले 25 साल से अपने खर्च से कर रहे हैं हर कार्यक्रम
शुगर मिल कर्मचारी यूनियन के प्रधान विजेंद्र मलिक ने बताया कि सर छोटूराम की प्रतिमा को हटाने की बात सुनकर उन्हें काफी दुख हुआ। वे पिछले 25 साल से अपने खर्च कर सर छोटूराम जयंती से लेकर हर कार्यक्रम अपने खर्च से करते आ रहे हैं। इतने सालों में उन्होंने इस प्रतिमा की देखभाल की हे। उन्होंने बताया कि प्रतिमा के साथ किसानों की भावनाएं जुड़ी हैं।
विज्ञापन
वर्जन-
सम्मानपूर्वक करवाएंगे शिफ्ट : एमडी
पुरानी मिल बंद हो चुकी है। सभी सामान एवं कार्यालय नई मिल में शिफ्ट किए जा रहे हैं। सर छोटूराम की प्रतिमा को भी सम्मानपूर्वक नई मिल शिफ्ट करवाया जाएगा। इसके लिए नई मिल में जगह चिह्नित की जा रही है। इसके अलावा पुुरानी मिल की तर्ज पर ही नई मिल एक किसान भवन और लाइब्रेरी तक बनाई जाएगी।
नवदीप सिंह, एमडी, शुगर मिल, पानीपत।