फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Son went to UP to pick up mother, stole jewelry and cash from home

Panipat News: मां को लेने यूपी गया बेटा, घर से गहने और नकदी चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Mar 2023 02:54 AM IST
विज्ञापन
Son went to UP to pick up mother, stole jewelry and cash from home
समालखा। हथवाला रोड पर एक मकान में चोरी हजारों की नकदी और गहने चोरी हो गए। मकान मालिक अपनी मां को लेने के लिए यूपी गया था। वह घर लौटा तो मकान के ताले टूटे थे। अंदर से सोने चांदी के जेवर समेत 15 हजार रुपये नकदी चोरी हो गए थे। इसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत समालखा पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। समालखा थाने की पुलिस को दी शिकायत में हथवाला रोड निवासी गौरव शर्मा ने बताया कि वह मंगलवार को शाम 4:30 बजे अपनी मां को मामा के घर से लेने के लिए उत्तराखंड के रुड़की गया था। एक मार्च को सुबह तीन बजे घर लौटा तो मकान का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो अलमारी का ताला भी टूटा था। घर के अंदर सामान बिखरा हुआ था। उन्होंने सामान चेक किया तो घर के अंदर से तीन तोले सोने की सात अंगूठी, एक तोले सोने की चेन, 11 ग्राम सोने का गले का सेट, 5.2 ग्राम सोने का मंगलसूत्र, 4.4 ग्राम सोने के एक जोड़ी झुमके, 2.5 ग्राम सोने का लॉकेट, तीन जोड़ी पाजेब, 11 चांदी के सिक्के, 15 हजार रुपये नकदी, पांच हजार कीमत का राशन चोरी मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed