{"_id":"650610998d0c4c4fda0461ca","slug":"snatcher-gang-accused-arrested-taken-on-remand-panipat-news-c-244-1-sknl1015-6041-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: झपटमार गिरोह का आरोपी गिरफ्तार, रिमांड पर लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: झपटमार गिरोह का आरोपी गिरफ्तार, रिमांड पर लिया
विज्ञापन
पानीपत। संजय चौक के पास युवक से मोबाइल फोन व बैग झपटने की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के एक आरोपी को सीआईए-2 ने जाटल रोड पर सत्संग भवन के पास से काबू किया। गहनता से पूछताछ करने के लिए आरोपी को कोर्ट मे पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
सीआईए-2 प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान शमशेर निवासी शोंधापुर के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपने दो अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर झपटमारी की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। आरोपी से पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो उसने अपने दो अन्य साथी आरोपियों ने मिलकर मोबाइल फोन व बैग झपटने की उक्त वारदात को अंजाम दिया।
वारदात में संलिप्त फरार इसके साथी आरोपियों के ठिकानों का पता लगाने व झपटा गया मोबाइल फोन व लकड़ी काटने का कटर बरामद करने के लिए शनिवार को पुलिस ने आरोपी शमशेर को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया।
विज्ञापन
थाना शहर में उमेश निवासी कासगंज यूपी ने शिकायत देकर बताया था कि वह 10 सितंबर को कासगंज से पानीपत आया था। सुबह करीब छह बजे वह संजय चौक पर बस से उतर कर पाॅलीवाल हाउस के पास बैठ गया। इसी बीच तीन अज्ञात युवक आए और उससे मोबाइल फोन व बैग छीनकर ले गए। बैग में लकड़ी काटने की मशीन थी। शिकायत पर थाना शहर में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।