{"_id":"6aa861562024fd54fc0c0383","slug":"slab-of-under-panipat-news-c-244-1-pnp1001-164157-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीटी रोड पर निर्माणाधीन नाले की स्लैब टूटी : भड़के दुकानदार ने ठेकेदार के खिलाफ पुलिस को दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीटी रोड पर निर्माणाधीन नाले की स्लैब टूटी : भड़के दुकानदार ने ठेकेदार के खिलाफ पुलिस को दी शिकायत
विज्ञापन
संजय चौक के नजदीक टूटकर नाले में गिरा स्लैब। संवाद
जीटी रोड पर निर्माणाधीन नाले की स्लैब टूटी। भड़के दुकानदार ने ठेकेदार के खिलाफ पुलिस को दी शिकायत
फोटो-41 और 42-संजय चौक के पास मिट्टी के दबाव में ही गिरी नई स्लैब
-घटिया सामग्री के प्रयोग का आरोप, शहर में पहले भी हो चुके हैं हादसे
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। जीटी रोड चौड़ीकरण परियोजना के तहत बनाए जा रहे नाले के निर्माण कार्य में बड़ी लापरवाही और घटिया सामग्री के इस्तेमाल का मामला सामने आया है। संजय चौक के नजदीक जीटी रोड सर्विस लेन के साथ हाल ही में डाली गई नाले की स्लैब खुद ही टूट कर नीचे गिर गई। गनीमत रही कि हादसे के वक्त कोई वहां से गुजर नहीं रहा था। नाला आठ फीट गहरा है। निर्माण कार्य में लापरवाही से आक्रोशित दुकानदारों में से एक ने आगे आकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और संबंधित ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विक्रमजीत सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया जीटी रोड पर नाले का निर्माण कार्य पिछले कई महीनों से कछुआ गति से चल रहा है। बारिश के सीजन में काम बंद रहने से हम दुकानदारों को भारी परेशानी उठानी पड़ी थी। अब जो काम हो रहा है, उसमें गुणवत्ता का बिल्कुल ध्यान नहीं रखा जा रहा। ठेकेदार द्वारा बिछाई जा रही स्लैब लगातार टूट रही हैं। संजय चौक के पास कुछ ही दूरी में करीब 8 से 10 स्लैब टूटी पड़ी हैं। इससे हर वक्त हादसे का अंदेशा बना रहता है।
राजेश कुमार का कहना है दिनभर ग्राहकों और राहगीरों की आवाजाही रहती है। नाले पर टूटी स्लैब किसी बड़े हादसे को न्योता दे रही हैं। अगर रात के समय कोई पैदल यात्री या वाहन चालक इसकी चपेट में आ गया तो जान पर बन आएगी। प्रशासन को तुरंत संज्ञान लेकर इस घटिया निर्माण की जांच करानी चाहिए।
विज्ञापन
प्रवीण कुमार ने कहा कि जीटी रोड शहर की लाइफलाइन है। यहां चल रहे विकास कार्यों में इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त से बाहर है। पहले ही शहर में नाले और गड्ढों के कारण कई लोग चोटिल हो चुके हैं। ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी ब्लैकलिस्टिंग होनी चाहिए ताकि जनता की सुरक्षा से खिलवाड़ न हो।
संजय कुमार ने बताया, सर्विस लेन पर धूल-मिट्टी और टूटी स्लैब के कारण व्यापार तो चौपट हो ही रहा है, अब जान का जोखिम भी बढ़ गया है। हमने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि ठेकेदार को पाबंद कर यहां मजबूत स्लैब रखवाई जाएं और ठेकेदार पर लापरवाही की धाराएं लगाई जाएं।
शहर में हो चुके हैं तीन बड़े हादसे
पानीपत में नाला निर्माण व सड़कों के गड्ढों की वजह से पिछले दिनों कई हादसे हो चुके हैं। 15 दिन पहले देवी मंदिर के पास बरसत रोड पर एक महिला नाले में गिर गई थी। वहीं, पिछले सप्ताह उसी स्थान के पास एक अन्य व्यक्ति नाले में जा गिरा। इससे पूर्व एक बाइक सवार अपने मासूम बच्चे सहित सड़क के गड्ढे में गिरकर चोटिल हो चुका है। निगम ने पिछले दिनों एजेंसी पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। इसके साथ जेई को निलंबित कर दिया था। एसडीओ और एक्सईएन को चार्जशीट करने के लिए निदेशालय को सिफारिश की थी।
वर्जन।
जीटी रोड सर्विस लेन के साथ नाला बनाते समय स्लैब टूटने और घटिया निर्माण को लेकर दुकानदारों की शिकायत प्राप्त हुई है। पुलिस टीम ने मौका मुआयना करेगी। पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
कटार सिंह, प्रभारी, थाना शहर पुलिस।