{"_id":"681528bfd4db02fe020fab31","slug":"sixth-semester-examination-started-in-the-college-with-incomplete-syllabus-panipat-news-c-244-1-pnp1007-136319-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कॉलेज में आधे अधूरे सिलेबस के साथ छठे सेमेस्टर की परीक्षा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कॉलेज में आधे अधूरे सिलेबस के साथ छठे सेमेस्टर की परीक्षा शुरू
विज्ञापन
पानीपत। कॉलेजों में स्नातक छठे सेमेस्टर की परीक्षा वीरवार को शुरू हो गई। इस बार विद्यार्थियों को आधे अधूरे सिलेबस के साथ परीक्षा में बैठना पड़ रहा है। विद्यार्थियों को चार में से तीन महीने ही सिलेबस के लिए मिल पाए हैं। इनमें भी कॉलेज स्तर पर कार्यक्रमों में 10 से 15 दिन बीत गए। ऐसे में विद्यार्थियों के सामने परीक्षा में सम्मानजनक अंक लाना बड़ी चुनौती बन रहा है।
जिला में 12 सरकारी, सरकारी सहायता और प्राइवेट कॉलेज हैं। इन कॉलेजों में परीक्षा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के अंतर्गत चलती हैं। स्नातक तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के छठे सेमेस्टर की परीक्षा एक मई को शुरू हुई हैं।
अब विद्यार्थियों को परीक्षा के शुरुआती दिनों में ही सिलेबस पूरा न हो पाने की चिंता सताने लगी है। जानकारों का मानना है कि पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा जनवरी महीने में हुई थी। इसके बाद प्रथम व द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों की परीक्षा हुई। इस दौरान तृतीय वर्ष के छठे सेमेस्टर की कक्षाएं नहीं लग पाई। जनवरी महीना आधा जाने के बाद कक्षाएं नियमित रूप से शुरू हुई।
विज्ञापन
विद्यार्थियों को फरवरी में 28, मार्च के 31 और अप्रैल के 30 दिन मिले। इनमें फरवरी में वसंत पंचमी, मार्च महीने में होली की एक सप्ताह की छुट्टी रही। इस तरह तीन महीने में विद्यार्थियों को दो महीने मुश्किल से विषय की पढ़ाई के लिए मिल पाए।
विद्यार्थी सिलेबस पूरा नहीं हो पाया
बीकॉम अंतिम वर्ष के छात्र करण ने बताया कि इस बार पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा पहले होने के बाद भी समय पर कक्षाएं शुरू नहीं हो पाई। तीन महीने में भी 15 से 20 दिन ही तैयारी के लिए मिल पाएं। उन्हें सिलेबस पूरा करने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिला।
बीए अंतिम वर्ष के दीपक और अजमेर ने बताया कि हिंदी और अंग्रेजी विषय को छोड़ दें तो बाकी विषयों का सिलेबस पूरा नहीं हो पाया है। यह सिलेबस भी अपने स्तर पर पूरा किया है। कॉलेज बेशक तीन महीने लगे हैं लेकिन कक्षाएं नियमित रूप से नहीं लगी। सरकारी छुट्टियों के अलावा कॉलेज में होने वाले कार्यक्रमों में भी पढ़ाई प्रभावित रही है।
वर्जन :
एसडी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने बताया कि विद्यार्थियों को समय को ध्यान में रखते हुए पूरा सिलेबस पहले ही कवर करवाया जा चुका है। इस बार अन्य वर्षों से समय पर्याप्त रहा है। इसमें लगभग सभी कक्षाओं का सिलेबस पूरा हो गया है। विद्यार्थी उत्साह के साथ परीक्षा दे रहे हैं और अच्छा परिणाम देकर कॉलेज का नाम रोशन करेंगे।
वर्जन :
आर्य पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने बताया कि नियमित रूप से पढ़ाई चली हैं। शिक्षकों को भी सिलेबस पूरा करने की हिदायत रही हैं। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती गई। विद्यार्थी हर बार अच्छा परीक्षा परिणाम लेकर आते हैं।