फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Six policemen of the Anti-Narcotics Cell were accused of beating, stripping, humiliating and extorting Rs 1.10 lakh.

Panipat News: एंटी नारकोटिक्स सेल के छह पुलिसकर्मियों पर पिटाई कर नंगा कर बेइज्जत करने और 1.10 लाख हड़पने का आरोप

Sun, 07 Jun 2026 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 07 Jun 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Six policemen of the Anti-Narcotics Cell were accused of beating, stripping, humiliating and extorting Rs 1.10 lakh.
एंटी नारकोटिक्स सेल थाना। संवाद
पानीपत। एंटी नारकोटिक्स सेल के छह पुलिसकर्मियों पर जुआ खेलते पकड़े युवकों में से सोनू ने पिटाई करने और नंगा कर बेइज्जत करने के साथ 1.10 लाख रुपये हड़पने के आरोप लगाए हैं। आरोप हैं कि पुलिस टीम ने मौके से 19 लोगों को जुआ खेलते पकड़ा था जबकि चार को गिरफ्तार दिखाया। आरोप लगाए कि 15 काे उसी समय पैसे लेकर छोड़ दिया। इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में देने के साथ और डीजीपी को भेजी है। इसी एंटी नारकोटिक्स सेल के एक सिपाही को इसी दौरान लाइन हाजिर कर किया गया है। पुलिस थाना में तैनात पुलिसकर्मियों पर पहले भी अवैध रूप से हिरासत में रखने और पिटाई करने के आरोप लग चुके हैं। पुलिस अधीक्षक ने थाने में पिटाई व नंगा करने जैसी कोई शिकायत नहीं मिलने की बात कही है।
विज्ञापन

एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम ने 31 मई की रात को सनौली रोड के नीलकमल ढाबा पर जुआ खेल रहे युवकों को पकड़ा था। पुलिस ने इसमें चार लोगों की गिरफ्तारी दिखाई थी। इसमें थाना चांदनीबाग में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी और पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 36, 600 रुपये बरामद दिखाए थे। एक युवक के सामने आने पर इस मामले में नया मोड़ आया है। अशोक विहार कॉलोनी के सोनू ने आगे आकर पुलिस के उच्चाधिकारियों को शिकायत दी है।
विज्ञापन

शिकायत में लगाए पुलिसकर्मियों पर आरोप
अशोक विहार कॉलोनी के सोनू ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत देने के साथ डीजीपी को शिकायत भेजी है। उन्होंने आरोप लगाया कि 31 मई 19 लोग सनौली रोड नीलकमल गेस्ट हाउस में बैठकर जुआ खेल रहे थे। इसी दौरान पुलिसकर्मी आए और खुद को एंटी नारकोटिक्स सेल से बताया। उन्होंने आते ही उनकी पिटाई शुरू कर दी। सोनू ने आरोप लगाया कि उनसे 70 हजार रुपये ले लिए और समालखा अनाज मंडी के नजदीक पुलिस थाना में ले गए। उनसे छोड़ने की एवज में यहां 1.10 लाख रुपये नकद लिए। सोनू ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने नंगा कर उनकी वीडियो बनाई और दूसरे साथी को शक्ल देखने की बात कही। पुलिस ने चार इसमें चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिसकर्मियों ने उनसे 60 हजार रुपये की मांग की। उनको मोबाइल भी अपने पास रख लिया। उनको 60 हजार रुपये देने पर मोबाइल ले जाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सिपाही को लाइन हाजिर किया
इसी बीच दो जून को एंटी नारकोटिक्स सेल के सिपाही सुनील को लाइन हाजिर कर दिया। सोनू ने सिपाही सुनील का नाम भी छह पुलिसकर्मियों में लिया है। चर्चाएं हैं कि अधिकारी ने शिकायत मिलने पर यह कार्रवाई की है। हालांकि एसपी ने सिपाही को इस मामले में लाइन हाजिर करने की बात स्पष्ट नहीं की।
पुलिस टीम ने चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। इन पर पहले भी जुआ खेलने के आरोप हैं। राकेश पर सात और सोनू पर चार एफआईआर हैं। बाकी दो आरोपियों नवाजिश और जोगराज पर भी पहले प्राथमिकी दर्ज हो चुकी हैं। पुलिस टीम पर पैसे लेने के आरोप निराधार हैं। सुभाष, प्रभारी, एंटी नारकोटिक्स सेल।

इस तरह की कोई शिकायत मेरे पास नहीं आई है। यदि कोई शिकायत मिलेगी तो उस पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। सिपाही सुनील को किसी अन्य मामले में लाइन हाजिर किया है। उनका इस मामले में नाम आता है तो आगामी कार्रवाई की जाएगी
भूपेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed