{"_id":"656cd87c41729b6f88053255","slug":"six-including-uncle-attacked-at-wedding-panipat-news-c-244-1-sknl1015-10118-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: शादी में चाचा समेत छह पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: शादी में चाचा समेत छह पर हमला
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। टीडीआई क्लब में भतीजे की रिसेप्शन पार्टी में चाचा समेत छह लोगों पर एक दर्जन से अधिक युवकों ने मिलकर लाठी-डंडे, गंडासी व रॉड से हमला कर दिया। जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की सेक्टर 13-17 थाना पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
फरीदपुर गांव निवासी संदीप ने बताया कि 30 नवंबर को टीडीआई क्लब में उसकी भतीजे की रिसेप्शन पार्टी चल रही थी। रात करीब नौ बजे विशाल उर्फ मक्खन, सन्नी व उसका का भाई आए और आते ही बिना किसी बात के गाली-गलौज करने लगे। शादी में आग लोगों ने बीच-बचाव कराया। जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। रात करीब 10 बजे विशाल, सन्नी, उसका भाई जगदीश, राजकुमार, बंटी, गीता, काला, जगदीश की पत्नी व 10-15 अन्य युवक लाठी-डंडे, तलवार, गंडासी, लोहे की रॉड लेकर आए और उसके ऊपर हमला कर दिया। बचाने आए हरबंस, गुलशन, अमरजीत, बहन प्रकाश, व संदीप के साथ भी मारपीट की। जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।