फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   SI's wife dies, doctor accused

एसआई की पत्नी की मौत, डॉक्टर पर आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
SI's wife dies, doctor accused
पानीपत। एसआई की पत्नी की अस्पताल में उपचार के दौरान हो गई। एसआई ने अस्पताल के डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। उनका कहना है कि शाम पांच बजे तक पत्नी की हालत सामान्य थी, लेकिन इंजेक्शन लगाने के बाद हालत बिगड़ने लगी और मौत हो गई। सेक्टर-29 थाना पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सोनीपत के गांव हीर माजरा निवासी एसआई नरेश कुमार ने सेक्टर-29 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि छह अक्तूबर को उसकी पत्नी बबिता की हालत खराब हो गई थी। सुबह साढ़े पांच बजे गांव सिवाह के पास वह उसे एक निजी अस्पताल में लेकर आए। वहां पर टेस्ट कराने के दौरान रिपोर्ट में पत्नी को डेंगू पॉजिटिव बताया गया। डॉक्टर ने उसे भर्ती कर लिया। शाम पांच बजे तबीयत सामान्य थी। पत्नी उससे और बच्चों से बातचीत कर रही थी।
विज्ञापन

इसी बीच डॉक्टर ने उसे कई इंजेक्शन लगाए। इसके बाद बबिता की हालत बिगड़ना शुरू हो गई। दो घंटे के अंदर डॉ. अजीत ने उसकी पत्नी को मृत घोषित कर दिया। एसआई ने डॉक्टर अजीत पर लापरवाही और गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसआई नरेश की शिकायत पर डॉक्टर अजीत और अन्य डॉक्टरों के खिलाफ धारा 304-ए के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, मामले की गहनता से जांच की जा रही है। - अंकित नांदल, सेक्टर 29 थाना प्रभारी
अस्पताल की ओर से किसी भी महिला को डेंगू होने की कोई सूचना नहीं मिली है। अगर इस मामले में शिकायत आने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. जितेंद्र कादियान, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed