{"_id":"67e712e0e9dcc586ab02a64d","slug":"shops-decorated-with-matas-chunri-and-coconut-panipat-news-c-244-1-pnp1007-134345-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: माता की चुनरी और नारियल से सजीं दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: माता की चुनरी और नारियल से सजीं दुकानें
विज्ञापन
पानीपत। चैत्र नवरात्र रविवार को शुरू होंगे। नवरात्र नजदीक आते ही बाजारों में रौनक लौट आई है। बाजार में पूजन सामग्री और व्रतियों के सामानों से दुकानें सज गई हैं। बाजार में माता की चुनरी, नारियल, व्रतियों के खाने के लिए लाल व काली मिर्च के आलू-लच्छा, चौलाई के लड्डू, मेवा, चिप्स आदि की खरीदारी जोरों से की जा रही है। बढ़ती खरीदारी देख दुकानदारों के चेहरे खिले हुए हैं।
असंध रोड रामलाल चौक स्थित अरोड़ा शॉप के संचालक केतन अरोड़ा ने बताया कि नवरात्र नजदीक आते ही खरीदारी बढ़ गई है। दुकान पर व्रत से दो-तीन दिन पहले ही व्रतियों के खाने का सामान की खरीदारी शुरू हो गई है। इसके साथ ही माता के शृंगार की सामान जैसे लाल चुनरी, माता की सजावट का सामान, पूजा के लिए नारियल आदि सामान भी दुकानें सज गईं हैं। दिन में तेज धूप व गर्मी होने के कारण लोग सुबह व शाम के समय घरों से निकलकर खरीदारी करने आते हैं। बिक्री बढ़ने लगी है। कुछ लोग माता की मूर्ति को सजावट वाली दुकान पर लाकर उनका शृंगार भी करा रहे हैं। माता का शृंगार भी दो तरह से किया जा रहा है। एक पेंटिंग से माता की मूर्तियों को और खूबसूरत बनाने की अद्भुत कला भी देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी तरफ माता के मोती और सितारों से जड़े वस्त्रों को पहनाकर शृंगार किया जाता है। नौ दिन तक माता की भक्ति में लोग उपवास रखते हैं।
केतन अरोड़ा ने बताया कि व्रतियों के लिए सेंधा नमक का खाना बाजार में आने लगा है। व्रतियों के लिए लाल व काली मिर्च के आलुृ लच्छा 200 रुपये प्रति किलो, चौलाई के लड्डू का पैकेट 20 रुपये, व्रतियों के आलू चिप्स 60 रुपये पैकेट आदि दिया जा रहा है।