{"_id":"68a63e8c9c76a6f5dd09cab2","slug":"shops-and-booths-in-the-new-grain-market-were-sold-for-more-than-the-reserve-price-panipat-news-c-244-1-pnp1011-142281-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: गणपति की रंग-बिरंगी मूर्तियों से बाजारों में बढ़ी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: गणपति की रंग-बिरंगी मूर्तियों से बाजारों में बढ़ी रौनक
विज्ञापन
पानीपत। गणेश चतुर्थी के आगमन से पहले ही शहर के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। जगह-जगह दुकानदार भगवान गणेश की आकर्षक मूर्तियां सजाकर ग्राहकों को लुभा रहे हैं। इस बार गणेश चतुर्थी 27 अगस्त को मनाई जाएगी। जिसकी तैयारियों ने बाजार के माहौल को भक्ति और उत्साह से भरना शुरू कर दिया है। त्योहार से एक सप्ताह पहले ही बाजारों में चहल-पहल शुरू हो गई है। लोग गणेश प्रतिमा, सजावटी सामान, लाइटें, और पूजा सामग्री खरीदने के लिए दुकानों पर कम ही पहुंच रहे हैं।
बाजार गणपति बप्पा के स्वागत के लिए सजने लगे हैं। शहर के मुख्य बाजारों में गणेश की अलग-अलग डिजाइन की मूर्तियों से दुकानों को खास अंदाज में सजाया जा रहा है। इसके अलावा पूजा की थालियां, सजावटी सामान से भी दुकानों में रौनक नजर आने लगी है। दुकानदारों का कहना है कि हर साल की तरह इस बार भी गणेश चतुर्थी पर लोगों का उत्साह चरम पर है। इंसार बाजार स्थित गणेश की मूर्तियों के दुकानदार विनय गुप्ता ने बताया लोग खासकर घर में स्थापित करने के लिए मिट्टी की मूर्तियां ज्यादा पसंद कर रहे हैं। कीमतें 500 रुपये से शुरू होकर 10 हजार रुपये तक जा रही हैं। गणेश चतुर्थी न केवल धार्मिक पर्व है बल्कि यह समाज को एकजुट करने का अवसर भी है। पंडालों में सांस्कृतिक कार्यक्रम और भजन संध्या आयोजित की जाएगी। जैसे ही गणेश चतुर्थी के दिन और नजदीक आने लगेंगे वैसे ही बाजार की रौनक भी और बढ़ती चली जाएगी।
गणेश की प्रतिमा को विराजमान करने के लिए लोग मुहूर्त निकलना रहे हैं। कोई सात तो कोई 11 दिन के लिए गणेश को आमंत्रित करेंगे। लोगों का उत्साह बाजार में भी देखा जा रहा है। वहीं मिष्ठान भंडार पर विशेष मिठाई बनाने की तैयारी की जा रही है।