फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Shahabad Mill's crushing session started online

शाहाबाद मिल के पेराई सत्र का ऑनलाइन शुभारंभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Shahabad Mill's crushing session started online
पानीपत। सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल पानीपत के लघु सचिवालय से शाहबाद चीनी मिल के पिराई सत्र का ऑ - फोटो : Panipat
पानीपत। प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने मंगलवार को लघु सचिवालय से शाहाबाद चीनी मिल के पेराई सत्र का ऑनलाइन ही शुभारंभ किया। उन्होंने वीडियो कांफ्रेंस से शाहबाद मिल के अधिकारियों, कर्मचारियों और किसानों को पिराई सत्र के शुभारंभ और मिल को तकनीकी दक्षता में राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार मिलने पर बधाई दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसानों के हित में मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने गन्ने की अगेती किस्म के लिए 362 रुपये और पछेती किस्त के लिए 355 रुपये प्रति क्विंटल का भाव दिया है, जो पूरे देश में सर्वाधिक है। उन्होंने कहा कि किसानों की आमदनी दोगुनी करने के लिए केंद्र व हरियाणा सरकार लगातार काम कर रही है। चर्चा रही कि किसानों के विरोध के चलते सहकारिता मंत्री शाहाबाद जाकर मिल का उद्घाटन नहीं कर पाए। वहीं, गोहाना में भी किसान ने उनके हाथों पुरस्कार लेने से मना कर दिया था। इसके चलते उन्होंने ऑनलाइन तरीके से ही पेराई सत्र का शुभारंभ करवाया है।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि चीनी मिलों के घाटों को पूरा करने के लिए कई अन्य तरीके अपनाए जा रहे हैं। जैसे एथनॉल प्लांट, पावर जनरेशन प्लांट भी लगाए जा रहे हैं। उसके अलावा गुड़, शक्कर इत्यादि का उत्पादन भी शुरू किया गया है। साथ ही एथनॉल प्लांट और विद्युत उत्पादन संयत्र लगाए गए हैं। इनसे ही मिलों का घाटा कम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने 8 नवंबर को किया था एथनॉल प्लांट का उद्घाटन
सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि गत 8 नवंबर को मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने शाहाबाद चीनी मिल के एथनॉल प्लांट का उद्घाटन भी किया था। इससे भविष्य में मिल का रिकवरी रेट बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि मिल को अच्छी तरह से चलाने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ ही किसानों का सहयोग भी जरूरी है। शाहाबाद चीनी मिल में किसानों के हित में सुधारों को अमल में लाया जाएगा।

5 जुलाई तक किया किसानों का भुगतान
उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों ने गन्ने की अच्छी किस्म खोजी है, जिसकी गुणवत्ता और रिकवरी रेट अच्छा है। प्रदेश सरकार ने 5 जुलाई तक सभी किसानों को भुगतान कर दिया था। आज तक इतनी जल्दी भुगतान कभी नहीं हुआ। उन्होंने सभी किसानों से अपील की है कि वे गन्ने की फसल को साफ करके मिल में लाएं। इस मौके पर उनके साथ उपायुक्त सुशील सारवान और एमडी शुगर मिल नवनीत सिंह भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed