फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sex ratio dropped by 40 points in January, recorded at 880

Panipat News: जनवरी में 40 अंक गिरा लिंगानुपात, 880 दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
Sex ratio dropped by 40 points in January, recorded at 880
पानीपत। जनवरी में पानीपत का लिंगानुपात एकाएक गिरा गया है। 2023 में 920 अंक के साथ पानीपत लिंगानुपात में प्रदेश में 10 वे स्थान पर रहा था। अगले ही माह लिंगानुपात में भारी कम दर्ज की गई है। जनवरी माह का लिंगानुपात 889 दर्ज किया गया है। हालांकि ये महज एक माह का लिंगानुपात है। 2017 में पानीपत 945 अंक के साथ प्रदेश में पहले स्थान पर पहुंच गया था। इसके बाद पानीपत का प्रदर्शन सराहनीय नहीं रहा है। अगले ही साल पानीपत का लिंगानुपात गिरना शुरू हो गया।
विज्ञापन

2018 में पानीपत टॉप टेन से भी बाहर गया हो गया। 2022 के मुकाबले 2023 में भी पानीपत का लिंगानुपात चार अंक गिरा है। प्रदेश सरकार ने पानीपत प्रशासन को इस संबंध में कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। डीसी डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने भी भ्रूण जांच करने वालों की सूचना देने वाले को एक लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की है। साथ ही विश्वास दिलाया है कि सूचना देने वाले की पहचान भी गुप्त रखी जाएगी।
विज्ञापन



बॉक्स





बेटी बचाने में पानीपत रह गया पीछे-



बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत के आठ सालों में पानीपत में 28 बेटियों को लावारिस हालत में फेंक दिया। इनमें से चार की मौत हो गई। 24 बच्चियों को डॉक्टरों ने बचा लिया। अब ये बेटियां अनाथालय और शिशु घरों में पल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी बेटी बचाओ , बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत-



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जनवरी 2015 को पानीपत से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत की थी। इस वक्त पानीपत का लिंगानुपात 793 था। पानीपत भ्रूण हत्या व लिंग जांच के लिए बदनाम था। इसलिए यहां से अभियान की शुरुआत की थी। इसके बाद पानीपत 2018 में लिंगानुपात में टॉप पर रहा। अब 2023 में पानीपत का लिंगानुपात 920 है और पानीपत प्रदेश में 10 वे स्थान पर है। 2022 में पानीपत प्रदेश में आठवें स्थान पर था और लिंगानुपात 924 था।



वर्जन-



उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि लिंग जांच करने वालों की सूचना देने वाले को एक लाख रुपये इनाम दिया जाएगा। उसकी पहचान भी गुप्त रखी जाएगी। पीएनडीटी के तहत सख्ती से काम किया जा रहा है। लोगों के सहयोग से पानीपत को लिंगानुपात में पहले स्थान पर लेकर आना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed