फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Seven thousand more mobile snatched by keeping knife on the neck, case registered

Panipat News: गर्दन पर चाकू रख सात हजार और मोबाइल छीना, मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Apr 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
Seven thousand more mobile snatched by keeping knife on the neck, case registered
थर्मल। पुराना डीसी कार्यालय के पास पीपल मंडी के नजदीक एक व्यक्ति से गर्दन पर चाकू रखकर सात हजार रुपये की नकदी और मोबाइल फोन छीन लिया। इसकी शिकायत पीड़ित ने पुलिस को दी है। पुराना औद्योगिक थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। गोपाल कॉलोनी निवासी नफीस ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मूल रूप से शिवपुर मऊ जिला चित्रकूट उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। वह मंगलवार शाम करीब साढे बजे पीपल मंडी स्थित कंपनी से अपने घर जा रहा था। वह बतरा कॉलोनी सड़क पर ग्रोवर कंपनी के नजदीक पहुंचा तो पीछे से एक मोटरसाइकिल पर दो अनजान व्यक्ति उसके पास आकर रुके और बीड़ी मांगने लगे। उसके मना करने पर मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे एक व्यक्ति ने उसकी गर्दन पर चाकू रख दिया। मोटरसाइकिल चालक ने नीचे उतर कर उसकी जेब से सात हजार रुपये और मोबाइल फोन छीन लिया। इसके बाद आरोपी उसे धक्का देकर मौका से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed