फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Seven flying squads and 10 duty magistrates were deployed for the examination

Panipat News: परीक्षा के लिए सात फ्लाइंग स्क्वायड और 10 ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Seven flying squads and 10 duty magistrates were deployed for the examination
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। जिले के सात केंद्रों पर 2430 अभ्यर्थी राष्ट्रीय पात्रता सह परीक्षा देंगे। इसके लिए सात फ्लाइंग स्क्वायड और 10 ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने परीक्षा की तैयारी के संबंध में वीरवार को जिला सचिवालय में अधिकारियों की बैठक ली।

उन्होंने कहा कि परीक्षा के लिए सात फ्लाइंग स्क्वायड की टीमों की अहम भूमिका रहेगी। प्रत्येक केंद्र पर पुलिस का पहरा रहेगा। परीक्षा की वीडियोग्राफी की जाएगी व किसी भी अभ्यर्थी को मोबाइल के साथ केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। सिर्फ परीक्षा केंद्र के अधीक्षक ही अपने साथ मोबाइल रख सकते हैं। इन सात केंद्रों में पांच पानीपत में व दो समालखा के अंतर्गत आते हैं। पानीपत के सभी परीक्षा केंद्रों के लिए एसडीएम ब्रह्मप्रकाश को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है व समालखा के दो केंद्रों के लिए एसडीएम अमित कुमार को जिम्मेदारी दी गई है। इन सभी की ओवरऑल इंचार्ज जिला परिषद की सीईओ डॉ. किरण सिंह रहेंगी। परिवहन विभाग के जीएम को केंद्रों तक अभ्यार्थियों को लाने व ले जाने के लिए बसों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस उप अधीक्षक सतीश वत्स को परीक्षा केंद्रों के बाहर भीड़ की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस विभाग द्वारा व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर निगम संयुक्त आयुक्त मनी त्यागी, सीटीएम टीनू पोशवाल, पुलिस उप पुलिस अधीक्षक सतीश वत्स व जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed