फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Senior citizens were informed about government facilities

Panipat News: वरिष्ठ नागरिकों को सरकारी सुविधाओं की जानकारी दी गई – विश्व जागृति मिशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 06:06 AM IST
विज्ञापन
Senior citizens were informed about government facilities
पानीपत। विश्व जागृति मिशन पानीपत मंडल द्वारा सिद्ध बाबा कांशीगिरी मंदिर में वरिष्ठ नागरिकों को सरकारी सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। विश्व जागृति मिशन द्वारा बाहर से आए हुए सभी वशिष्ठ जनों का माल्यार्पण करके तथा मिशन का स्मृति चिन्ह देककर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मंच संचालन मिशन के मीडिया प्रभारी भीम डूडेजा ने किया। मुख्य प्रवक्ता नीलम दत्ता व भाजपा के मीडिया प्रभारी ईश कुमार राणा रहे। उन्होंने बताया कि ई–स्मार्ट कल्याण पोर्टल से प्रदेश ने सभी सामाजिक योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। एल्डर लाइन–14567 एक राष्ट्रीय हेल्पलाइन के बारे में भी जानकारी दी। इससे पूर्व मंडल प्रधान डॉक्टर जगजीत आहूजा, भाजपा प्रवक्ता डॉ. राजवीर आर्य ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर कांशीगिरी मंदिर के प्रधान हरीश खुराना, यशपाल चौधरी, गिरीश अरोड़ा, ओम दत्त आर्या, अशोक अरोड़ा, लेखराज जताना, अनीता शर्मा तथा बीके सुमन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed