{"_id":"64fa46293472f9d6130670c4","slug":"security-guard-dies-after-being-hit-by-unknown-vehicle-panipat-news-c-244-1-sknl1015-5512-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सिक्योरिटी गार्ड की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सिक्योरिटी गार्ड की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर 29 पार्ट-1 स्थित फ्लौरा चौक पर ड्यूटी से घर लौट रहे एक सिक्योरिटी गार्ड की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। वाहन चालक फरार हो गया। ऑटो चालक ने घायल को सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद ऑटो चालक ने पुलिस व परिजनों को हादसे की सूचना दी। सेक्टर 29 थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है और परिजनों की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार जाटल रोड राम नगर निवासी शीतल (61 ) पिछले कई साल से सेक्टर 29 स्थित फ्लौरा चौक पर एक फैक्टरी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे। वह बुधवार रात करीब 10 बजे अपनी ड्यूटी से घर लौट रहे थे, जब वह फ्लोरा चौक पर पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी। इसी बीच ऑटो चालक मौके पर पहुंचे। बेटे प्रिंस ने अपने पिता के फोन पर फोन किया तो ऑटो चालक ने उठाया। जिसने परिवार को हादसे की सूचना दी। ऑटो चालक घायल शीतल को साईंराम अस्पताल लेकर गए, जहां से उसे रेफर कर दिया। उसके बाद वह रविंद्रा अस्पताल लेकर गए, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद वह उसे पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचे। सेक्टर 29 थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। शीतल शादीशुदा था। उसके तीन बच्चे है, जिनमें दो बेटे और एक बेटी है।
ट्रैक्टर पलटने से नीचे दबा किशोर घायल
हरि नगर में ओवरलोड ट्रैक्टर पर 15 वर्षीय नकुल पुत्र सुरेश बैठा हुआ था। इसी बीच ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया, जिसके नीचे नकुल दब गया और उसे गंभीर चोट लगी। उसे परिजन सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे और नकुल का इलाज कराया।