फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Security guard died after falling in hall left for lift in under-construction building at panipat

Panipat: निर्माणाधीन इमारत में लिफ्ट के लिए छोड़े हॉल में गिरे सिक्योरिटी गार्ड की मौत, ठेकेदार पर देरी से सूचना देने का आरोप

Mon, 11 Jul 2022 12:30 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 11 Jul 2022 12:30 PM IST
सार

हादसा रविवार रात हुआ। सूचना मिलते ही सोमवार सुबह साढ़े छह बजे सुग्रीव के सुग्रीव के परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्हें वहां कोई नहीं मिला। सूचना देने वाला ठेकेदार भी फरार था।

विज्ञापन
Security guard died after falling in hall left for lift in under-construction building at panipat
मृतक सिक्योरिटी गार्ड सुग्रीव। - फोटो : फाइल

विस्तार

पानीपत के संजय चौक स्थित एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में रविवार देर रात हादसा हो गया। बिल्डिंग में लिफ्ट के लिए छोड़े हॉल में गिरने के कारण सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई। परिजनों ने ठेकेदार पर देरी से हादसे की सूचना देने का आरोप लगाया है। शहर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मूलरूप से यूपी के अलीगढ़ निवासी सुग्रीव (65) पिछले 20 साल से परिवार समेत पानीपत के उग्राखेड़ी गांव में रहता था। वह संजय चौक पर कौशल बंसल की निर्माणाधीन बिल्डिंग में पिछले छह माह से सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। बेटे ने बताया कि रविवार को उसके पिता घर से ड्यूटी के लिए निकले थे। सोमवार सुबह छह बजे ठेकेदार ने सूचना दी कि उनके पिता की लिफ्ट के हॉल में गिरकर मौत हो गई। 

विज्ञापन

परिजन मौके पर पहुंचे, ठेकेदार फरार 

हादसे की सूचना मिलते ही सोमवार सुबह साढ़े छह बजे सुग्रीव के परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्हें वहां कोई नहीं मिला। सूचना देने वाला ठेकेदार भी फरार था। सुग्रीव के बेटे ने बताया कि उसके पिता का शव हॉल में पड़ा था। हॉल पर न कोई जाल लगा था, न ही कोई सूचना संकेत लगा था। आरोप है कि उसके पिता की रात को मौत हो गई थी, लेकिन उन्हें सूचना नहीं दी गई। उन्होंने पुलिस से मामले की गहनता से जांच करने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एफएसएल टीम ने किया निरीक्षण

हादसे की सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया। वहीं एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने बिल्डिंग की गहनता से जांच की और आगामी कार्रवाई शुरू की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed