फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Second accused arrested in JJP leader's murder

Panipat News: जजपा नेता की हत्या में दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
Second accused arrested in JJP leader's murder
पानीपत। सीआईए-टू ने जजपा नेता रविंद्र उर्फ मिन्ना की हत्या में दूसरे आरोपी को सिवाह बस स्टैंड के नजदीक से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मुख्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। मुख्य आरोपी रणबीर को रिमांड अवधि पूरी होने के साथ दूसरे आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि टीम काे वीरवार शाम को सूचना के आधार पर सिवाह बस स्टैंड के नजदीक से विकास नगर के राजबीर को गिरफ्तार कर लिया। उसने प्राथमिक पूछताछ में बताया कि मुख्य आरोपी रणबीर के साले जींद जिले के मेहरड़ा गांव के रिंकू की शादी जजपा नेता रविंद्र उर्फ मिन्ना की साली सहारनपुर की सपना के साथ 2016 में हुई थी।
विज्ञापन

दोनों में कुछ समय बाद ही अनबन रहने लगी। सपना ने आरोपी रणबीर सिंह, उसकी पत्नी रेखा देवी, अपने पति रिंकू व रणबीर की सास ओमपति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज करा दिया था। मृतक रविंद्र मिन्ना ने दोनों का विवाद निपटाने के कई बार प्रयास किए। रणबीर और रविंद्र के बीच इसी बात को लेकर रंजिश रहने लगी। उसकी आरोपी रणबीर के साथ एक ही गांव के होने के कारण दोस्ती थी। रणबीर ने उसकी मदद से रविंद्र उर्फ मिन्ना को 21 मार्च को पंचायत के बहाने उसके पशुबाड़े में बुला लिया। रविंद्र उर्फ मिन्ना के साथ कॉलोनी के ही विनय व विनीत उर्फ कोको भी आ गए। रणबीर अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से विनय, विनीत और रविंद्र को गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed