{"_id":"6ac3b7cec65d2f9b3403d327","slug":"sdvm-city-players-won-eight-medals-in-speed-skating-panipat-news-c-244-1-sknl1016-165450-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: स्पीड स्केटिंग में एसडीवीएम सिटी के खिलाड़ियों ने जीते आठ पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: स्पीड स्केटिंग में एसडीवीएम सिटी के खिलाड़ियों ने जीते आठ पदक
विज्ञापन
एसडीवीएम सिटी में पदक जीतकर लौटे खिलाड़ी, साथ में प्रधानाचार्या जयश्री गर्ग व अन्य। - संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। हरियाणा स्टेट स्पीड स्केटिंग क्लस्टर प्रतियोगिता में एसडी विद्या मंदिर सिटी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आठ पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में आयोजित हुई जिसमें विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
कक्षा नौ की पर्ल ने रेस-1 और रेस-2 में दो स्वर्ण पदक जीते। अभय और सियाल जैन ने भी दोनों रेस में स्वर्ण पदक हासिल किए। वहीं नारायण ने रेस-1 में स्वर्ण और रेस-2 में रजत पदक जीता। शिवांश और गिरिशा को प्रतियोगिता में प्रतिभागिता के लिए ट्रॉफी प्रदान की गई।
प्रधानाचार्या जयश्री गर्ग ने कहा कि यह उपलब्धि उनके निरंतर अभ्यास, अनुशासन और मेहनत का परिणाम है। खेल विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, धैर्य और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं।
विज्ञापन
प्रबंधक समिति ने भी खिलाड़ियों की उपलब्धि पर कहा कि विद्यालय शिक्षा के साथ खेलों को भी समान महत्व देता है। खिलाड़ियों की सफलता से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल रहा।