फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   SD College became the zonal champion of softball, welcome the returned team

एसडी कॉलेज बना सॉफ्टबॉल का जोनल चैंपियन, लौटी टीम का स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
SD College became the zonal champion of softball, welcome the returned team
पानीपत। विजिता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा व साथ में मौजूद अन्य। - फोटो : Panipat
पानीपत। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय जोनल सॉफ्टबॉल (महिला) टूर्नामेंट में चैंपियन बनकर लौटी टीम का एसडी पीजी कॉलेज में शानदार स्वागत किया गया। एसडी कॉलेज की टीम ने टूर्नामेंट के फाइनल मैच में आर्य कॉलेज पानीपत की टीम को एकतरफा 6-2 के अंतर से हराकर यह उपलब्धि हासिल की और जोनल टूर्नामेंट पर अपना कब्जा जमाया। इसके साथ ही सॉफ्टबॉल की टीम अब इंटर-जोनल टूर्नामेंट के लिए कवालिफाई कर गई है।
विज्ञापन

टीम में शामिल शीतल, पूजा, मीनाक्षी, प्रीती, सीमा, जूही, वेणु मलिक, कोमल, चारु, मोना, मानसी, तन्नु, मोनिका, अंजू और मंजू ने शानदार खेल दिखाते हुए आर्य कॉलेज के खिलाडियों की एक न चलने दी और मुकाबले को एकतरफा बना दिया। कॉलेज पहुंचने पर विजेता महिला टीम का स्वागत कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा, शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. सुशीला बेनीवाल, कोच शरीफ, ग्राउंडसमैन प्रताप और अन्य स्टाफ सदस्यों ने किया।
विज्ञापन

एसडी कॉलेज प्रधान पवन गोयल ने जोनल टूर्नामेंट जीतने पर पर खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कॉलेज की महिला खिलाडियों ने जोनल टूर्नामेंट में संघर्षपूर्ण खेल पेश करके बाकी छात्र-छात्राओ को प्रेरणा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने कहा कि समयबद्धता, धैर्य, अनुशासन और लगन किसी भी सफलता और उपलब्धि को प्राप्त करने के मूल मंत्र है। इस अवसर पर
शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. सुशीला बेनीवाल, कॉलेज के स्टाफ सदस्य डॉ. सुशीला बेनीवाल, डॉ. प्रवीन कत्याल, डॉ. सुरेंद्र कुमार वर्मा, डॉ. मुकेश पुनिया, डॉ. बलजिंदर सिंह, प्रो. मयंक अरोड़ा, कोच शरीफ, दीपक मितल, ग्राउंड्समैन प्रताप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed