फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   School from Monday at ten in the morning

सोमवार से स्कूल सुबह दस बजे से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
School from Monday at ten in the morning
पानीपत। बढ़ती सर्दी को देख प्रशासन ने बच्चों को राहत देते हुए 20 दिसंबर से स्कूलों का समय परिवर्तित कर दिया है। विद्यालय शिक्षा निदेशालय के जारी निर्देश के अनुसार विद्यार्थी सोमवार से स्कूलों में सुबह दस बजे पहुंचेंगे और उनकी छुट्टी दोपहर दो बजे होगी।
विज्ञापन

इसी क्रम में शिक्षकों को स्कूलों में सुबह आधे घंटे पहले सुबह साढ़े नौ बजे पहुंचना होगा। इसी प्रकार बच्चों की छुट्टी के आधे घंटे बाद वे भी स्कूल छोड़ सकेंगे। फिलहाल स्कूल 50 प्रतिशत क्षमता के साथ सुबह नौ से दोपहर साढ़े 12 बजे के बीच चल रहे हैं। सामान्यता स्कूलों में पहली दिसंबर से स्कूलों में सर्दी के चलते समय में बदलाव हो जाता था लेकिन अबकी यह आदेश अब आए हैं। शिक्षा निदेशालय की ओर से समय में बदलाव के संबंध में शुक्रवार को सभी जिलों के शिक्षा अधिकारियों को लिखित आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शिक्षा विभाग की ओर से पहली दिसंबर को पूरी क्षमता से स्कूलों को खोलने के साथ ही समय में भी बदलाव करने का प्लान बनाया गया था, लेकिन अचानक हुई कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की एंट्री के कारण शिक्षा विभाग ने अपने पैर पीछे खींच लिए थे। इसके चलते पहली दिसंबर से स्कूलों के समय में भी बदलाव नहीं हो पाया था। वहीं शिक्षक संगठनों और अभिभावकों की ओर से लगातार स्कूलों के समय में बदलाव करने की मांग की जा रही थी। इसके चलते अब विभाग की ओर से स्कूलों में समय के बदलाव को लेकर आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों में छात्रों को वितरित किया जाएगा सूखा राशन
स्कूलों में विद्यार्थियों को मिड डे मील के तहत दिया जाने वाला सूखा राशन पूर्व की भांति वितरित किया जाएगा। ऐसे विद्यार्थी जो ऑनलाइन शिक्षा से जुड़े रहकर अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं, उनके लिए यह सुविधा भी जारी रहेगी। विद्यार्थियों की उपस्थिति को लेकर कोई बाध्यता नहीं रहेगी तथा इस बारे विद्यार्थियों पर किसी प्रकार का कोई दबाव नहीं बनाया जाएगा। वहीं ऐसे सभी विद्यार्थी जो विद्यालय में आकर ऑफलाइन कक्षा में शामिल नहीं होना चाहते हैं, उनके माता-पिता या अभिभावक अपने इस निर्णय बारे विद्यालय को लिखित रूप से अवगत कराएंगे।

- शिक्षा निदेशालय की ओर से स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया गया है। सोमवार से स्कूल पूर्व की भांति 50 प्रतिशत क्षमता के साथ बदले हुए समय पर खुलेंगे। शिक्षकों को आधा घंटा पहले और आधा घंटा बाद में जाना होगा। हमने बीईओ के माध्यम से स्कूल मुखियाओं को निर्देश जारी कर दिए हैं।
- रमेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed