{"_id":"67cb55e9076b7c896d02af8b","slug":"scam-in-development-work-congress-demands-white-paper-from-bjp-panipat-news-c-244-1-pnp1001-133276-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सफाई से विकास कार्यों में घोटाला, कांग्रेस ने भाजपा से मांगा श्वेत पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सफाई से विकास कार्यों में घोटाला, कांग्रेस ने भाजपा से मांगा श्वेत पत्र
विज्ञापन
पानीपत। कांग्रेस ने नगर निगम के चुनाव से एक दिन पहले विकास कार्यों के दावे पर बड़ा हमला किया है। शहर में पिछले सालों में सफाई से लेकर विकास कार्यों में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए और इसका कच्चा चिट्ठा दिखाते हुए भाजपा नेताओं को भी मंच पर सामने आकर जवाब देने की चुनौती दी है। यही नहीं शहर में कांग्रेस की सरकार आने पर पिछले दस सालों के कार्यों की जांच कराने की कही है और साथ ही भाजपा से अपने कामों का श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वरिंदर सिंह बुल्ले शाह, राकेश चुघ व मेयर प्रत्याशी सविता गर्ग इन सबको लेकर शुक्रवार को जीटी रोड लालबत्ती स्थित कांग्रेस भवन में मीडिया से रूबरू हुए। कांग्रेस नेता राकेश चुघ ने कहा कि नगर निगम चुनाव के दौरान निकाय विभाग ने दबे पांव शहर में सफाई का ठेका 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया। यह काम शहर के दो नेताओं के कहने पर किया है। जबकि दोनों कंपनियों के काम से शहर का एक भी व्यक्ति संतुष्ट नहीं है। इसके साथ अंबाला, सोनीपत, फरीदाबाद, पंचकूला व कालका समेत 13 शहरों का भी ठेका इसी तरह से बढ़ाया है। हाली झील व अमरूत योजना में भी बड़ा घोटाला किया है।
अमरुत योजना में करीब 750 करोड़ रुपये का बजट खर्च करने का दावा किया जा रहा है। धरातल पर इसमें भी घोटाला हुआ है। कागजों में तीन-तीन बार सड़क बना दी, जबकि धरातन पर कुछ भी काम नहीं किया। शहर व जिले में नेताओं की हिस्सेदारी में अवैध कॉलोनी काटी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता आगे आकर पिछले दस साल में शहर के विकास कार्यों का श्वेत पत्र जारी करें। कांग्रेस नेता वरिंदर शाह ने शहर में 1800 करोड़ रुपये के दावे के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि हमें ही नहीं शहर के लोगों को इतने रुपये का विकास कहीं नजर नहीं आता। मेयर की प्रत्याशी सविता गर्ग पानीपत में कांग्रेस की मेयर बनते ही पिछले दस सालों के कामों की जांच कराई जाएगी। शहर में होने वाले प्रत्येक कार्य में पारदर्शिता बरती जाएगी।