{"_id":"573f5d204f1c1b9857ac831d","slug":"sbi-and-asscociyate-bank-are-not-working-panipat-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसबीआई व उसकी सहयोगी बैंकों में लेन-देन रहा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसबीआई व उसकी सहयोगी बैंकों में लेन-देन रहा बंद
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय स्टेट बैंक और इसकी सहयोगी बैंकों ने अपनी मांगों को लेकर लेन-देन बंद रखा और सरकार की अनदेखी पर रोष व्यक्त किया। जिससे उपभोक्ताओं को उल्टे पैर लौटना पड़ा। बैंक यूनियन ने सरकार से मांगों को लागू करने की मांग की।
ऑल इंडिया बैंक एंप्लाई एसोसिएशन के आह्वान पर एसबीआई व इसके सहयोगी बैंकों ने शुक्रवार को हड़ताल रखी।
जिससे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की 21, स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद की एक, स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर की एक, स्टेट बैंक ऑफ पटियाला की 11 शाखाओं में लेन-देन ठप रहा। एसोसिएशन ने सरकार की अनदेखी पर रोष व्यक्त किया और कहा कि सरकार एसबीआई के साथ अन्य सहयोगी बैंकों के विलय की योजना बना रहा है। जिससे बैंक कर्मी नाराज है।
सरकार बैंकों को मजबूत बनाने की बजाय कमजोर करने में लगी हुई है। उनकी मांगों को लागू नहीं किया गया तो वे प्रदर्शन तेज करने को मजबूर होंगे। वहीं बैंकों में लेन-देन न होने पर उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। उपभोक्ता शुक्रवार सुबह लेन-देन को बैंक तो पहुंचे, लेकिन बैंक बंद होने पर उल्टे लौटना पड़ा।