फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Satyaveer became the head of Vaishya Education Society

Panipat News: सत्यवीर बने वैश्य एजुकेशन सोसाइटी के प्रधानष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Satyaveer became the head of Vaishya Education Society
समालखा। समालखा की प्रतिष्ठित वैश्य एजुकेशन सोसाइटी व उसके अधीनस्थ महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल के प्रधान पदों के लिए रविवार को मतदान कराया गया। सोसाइटी के प्रधान पद पर समाजसेवी सत्यवीर गुप्ता व महाराजा अग्रसेन स्कूल की प्रबंधक समिति के प्रधान पद पर एडवोकेट शिव कुमार गर्ग निर्वाचित हुए। जबकि निगम चुनाव के कारण प्रदेश में लगी आचार संहिता के कारण वैश्य कन्या काॅलेज के चुनाव टाल दिए गए। वैश्य एजुकेशन सोसाइटी व उसके अधीनस्थ शिक्षण संस्थाओं के बाकी पद निर्विरोध निर्वाचित हुए।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी सेवानिवृत्त प्रोफेसर आरडी शर्मा ने देर शाम चुनाव परिणाम की घोषणा करते हुए बताया कि वैश्य एजुकेशन सोसाइटी व महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल के प्रधान पद के लिए हुए मतदान के दौरान कुल 287 मतदाताओं में से 263 सदस्यों ने मतदान किया। जिसमें 2 मत रद हुए। वैश्य एजुकेशन सोसाइटी के प्रधान पद पर सत्यवीर गुप्ता ने 196 मत लेकर अपने प्रतिद्वंदी सत्य प्रकाश गर्ग को 130 मत से हराया। सत्य प्रकाश गर्ग को कुल 66 मत हासिल हुए। जबकि महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल के प्रधान शिव कुमार गर्ग निर्वाचित हुए। उन्होंने 198 मत लेकर अपने प्रतिद्वंदी बिजेंद्र बिट्टू को हराया। बिजेंद्र उर्फ बिट्टू को कुल 69 मत पडे।
विज्ञापन

परिणाम घोषित होने के बाद अनाज मंडी मे समर्थकों ने मिठाइयां बांटकर व आतिशबाजी कर जश्न मनाया। वैश्य एजुकेशन सोसाइटी के पूर्व प्रधान तिलक राज गर्ग ने बताया कि वैश्य एजुकेशन सोसाइटी व इसके अधीनस्थ संस्थाओं वैश्य कन्या काॅलेज,वैश्य कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल,वैश्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल व महाराजा अग्रसेन स्कूल के हर तीन साल बाद चुनाव होते हैं। सोसाइटी व अन्य संस्थाओं के बाकि पदों के चुनाव निर्विरोध हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ॉ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed