{"_id":"61d752b2f2e5071bd463dd08","slug":"sanauli-road-s-under-construction-drain-became-troublesome-panipat-news-knl9524930","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुविधा की जगह दुविधा बना सनौली रोड का निर्माणाधीन नाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुविधा की जगह दुविधा बना सनौली रोड का निर्माणाधीन नाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। सनौली रोड पर निर्माणाधीन नाला यहां के दुकानदारों के लिए सुविधा की बजाए अब मुसीबत बन गया है। इस नाले की वजह से दुकानों के सामने बड़े बड़े गड्ढ़े बने हुए हैं। इनमें पानी भर चुका है। यहां तक की निर्माणाधीन नाला के अंदर भी पानी जमा है। इससे नाले के निर्माण की गुणवत्ता पर तो असर पड़ ही रहा है। इसके साथ ही दुकानें बंद करनी पड़ रही हैं। इसकी शिकायत कई बार निगम अधिकारियों को दी गई। जिसके बाद निगम ने ठेकेदार को पानी निकलवाने के आदेश दिए।
स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि ठेकेदार पुराना जनरेटर लेकर आया, जो चला तक नहीं। इसके बाद फिर से एक बेहद पुराना जनरेटर लेकर पानी निकालने का प्रयास किया गया लेकिन ये भी ठप हो गया। जिस पर दुकानदारों ने इसे बाबा आदम के जमाने के जनरेटर का नाम दिया। इसके बाद तंज कसते हुए दुकानदारों ने कहा कि यह नाला बनाना निगम के इंजीनियरों के बस की बात नहीं रही। अब विदेश से स्पेशल इंजीनियर बुलाने पड़ेंगे। दुकानदारों ने अपने जानमाल के नुकसान होने की आशंका भी जताई। उन्होंने कहा कि जिस जगह पर नाले का निर्माण हो रहा है, वहां पहले से पानी भरा हुआ है। नाले के अंदर तक पानी जमा हो चुका है। यहीं बिजली के खंभे भी हैं। सुरक्षा के लिहाज से कोई भी आवश्यक कदम नहीं उठाया जा रहा है। यहां कभी भी हादसा हो सकता है। इसके साथ दुकानों में दरारें आने तक का डर बना हुआ है।