फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Samagam started with Gurbani of small children

नन्हें बच्चों की गुरबानी के साथ शुरू हुआ समागम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Samagam started with Gurbani of small children
पानीपत। 400वें प्रकाश पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे बच्चों ने भी गाया गीत। - फोटो : Panipat
पानीपत। गुरु तेग बहादुर के प्रकाश उत्सव की सुबह पानीपत के लिए अलग थी। हरियाणा के इतिहास में सबसे भव्य प्रकाश उत्सव का आयोजन पानीपत के सेक्टर 13-17 ग्राउंड में किया गया। नन्हें बच्चों की गुरबानी के साथ सुबह नौ बजे समागम शुरू हुआ। आठ वर्ष तक के नन्हें बच्चों ने गुरबानी की। नन्हें बच्चों की गुरबानी को देख संगत निहाल हो गई।
विज्ञापन

सुबह नौ बजे ही पांच हजार से अधिक संगत पहुंच चुकी थी
सुबह नौ बजे तक सेक्टर 13-17 के ग्राउंड में पांच हजार से अधिक पहुंच गई थी। देखते-देखते ही दोपहर 12 बजे तक पंडाल में 50 हजार से ज्यादा संगत हो गई। पूरे दिन में डेढ़ लाख से अधिक संगत पहुंची। पंडाल में गुरबानी सुनी और प्रसाद चखा।
विज्ञापन

सामाजिक संस्थाओं और स्कूली बच्चों ने की सेवा
सामाजिक संस्थाओं और स्कूली बच्चों ने प्रकाश उत्सव पर सुबह आठ बजे से सेवा शुरू कर दी। पंडाल के प्रवेश द्वार पर अलग अलग संस्थाए और स्कूली बच्चें आए हुए श्रद्धालुओं को सिर ढकने के लिए केसरी वस्त्र दे रहे थे और कोरोना महामारी से बचने के लिए एन-95 मास्क वितरित कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोड़ा घर में उद्योगपतियों ने भी की सेवा
जोड़ा घर में उद्योगपति ने सेवा की। उद्योगपति के साथ सामाजिक संस्था और अलग-अलग गुरुद्वारे से आए हुए लोगों ने सेवा की। दोनों जोड़ा घर में 50 हजार से ज्यादा जोड़े रखने का व्यवस्था की गई। उद्योगपति नितिन अरोड़ा दिनभर पैर धोने वाले पानी में से बोतल व पन्नियों को अलग करते रहे ताकि किसी के पैर में न लग जाए।

इस तरह श्रद्धालुओं को मिला प्रवेश
पंडाल में प्रवेश करने से पहले ही लोगों को प्रवेश द्वार पसंद आया। स्वर्ण गुरुद्वारे के तर्ज पर भव्य गेट पर घुसने पर से पहले लोगों ने जमकर सेलफी ली और उसके बाद अंदर आए। प्रवेश करने के बाद जोड़ा घर में अपने जूते चप्पल रखवाए। वहीं 100 से ज्यादा नल की व्यवस्था की गई जिसमें लोगों ने हाथ मुंह धोया। कीर्तन हॉल में प्रवेश करने से पहले पैर धोने बनाया गया जहां लोगों ने पैर धोकर प्रवेश किया। सैकड़ों की संख्या में लोग दिनभर भर प्रवेश करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed