फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sadbhavna Yatra will start before Geeta Mahotsav

Panipat News: गीता महोत्सव से पहले निकलेगी सद्भावना यात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Sadbhavna Yatra will start before Geeta Mahotsav
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आगाज 15 नवंबर से होगा, लेकिन महोत्सव के आगाज से पहले 14 नवंबर को शहर की संस्थाओं की ओर से पहली बार गीता सद्भावना यात्रा निकाली जाएगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ब्रह्मसरोवर के उत्तरी द्वार से गीता सद्भावना यात्रा को हरी झंडी देकर रवाना करेंगे।
विज्ञापन

स्वामी ज्ञानानंद महाराज के मार्गदर्शन में गीता सद्भावना यात्रा निकाली जाएगी। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का सरस और शिल्प मेला 15 नवंबर को शुरू होगा। मेले का शुभारंभ राज्यपाल प्रो. असीम घोष करेंगे।
विज्ञापन

14 नवंबर को शहर में पहली बार समाजसेवी और धार्मिक संस्थाओं के सहयोग से गीता सद्भावना यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। गीता सद्भावना यात्रा में पवित्र ग्रंथ गीता की पालकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगी। गीता सद्भावना यात्रा ब्रह्मसरोवर से शुरू होकर गीता स्थली ज्योतिसर, पिपली, सेक्टर पांच, सेक्टर सात, सेक्टर 13 से होते हुए ब्रह्मसरोवर पर ही संपन्न होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed