फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Rules are being flouted right in front of the GRP-RPF police station.

Panipat News: जीआरपी-आरपीएफ थाने के सामने ही उड़ रहीं नियमों की धज्जियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Rules are being flouted right in front of the GRP-RPF police station.
पानीपत। जिले में रेलवे लाइन पर लगातार हो रहे हादसों से न तो यात्री सबक ले रहे हैं और न ही सिस्टम ही सीख लेने को तैयार है। आए दिन जीआरपी और आरपीएफ थानों के सामने ही नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए यात्री जान जोखिम में डालकर रेल लाइन पार कर रहे हैं।
विज्ञापन

फुट ओवर ब्रिज का प्रयोग करने वाले यात्रियों की संख्या बेहद कम है। पानीपत जिले में रेल लाइन पर हादसों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, फिर भी सैकड़ों यात्री प्लेटफार्म बदलने के दौरान निर्धारित मार्ग की बजाय सीधे पटरियों पर उतर जाते हैं।
विज्ञापन

कई बार ट्रेन के आने की सूचना होने के बावजूद लोग जल्दबाजी में ट्रैक पार करते देखे जाते हैं। यह लापरवाही न केवल उनके लिए बल्कि अन्य यात्रियों और रेल संचालन के लिए भी खतरा पैदा करती है। रेलवे प्रशासन की ओर से बार-बार चेतावनी दी जाती है कि ट्रैक पार करना दंडनीय अपराध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed