{"_id":"824149a18bb903c0bcb7166f49ce47d1","slug":"rss-appeal-to-peple","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में संघ ने की थी हिंदुओं की रक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान में संघ ने की थी हिंदुओं की रक्षा
अमर उजाला, पानीपत
Updated Sun, 13 Oct 2013 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यकर्ताओं ने विजय दशमी और संघ के स्थापना दिवस पर शस्त्र पूजन कर शहर में पद संचलन किया। इसमें स्वयं सेवकों का उत्साह देखने वाला रहा।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 88वें स्थापना दिवस पर रविवार को दशहरा के साथ विधिपूर्वक शस्त्र पूजा की। स्वयंसेवक संघ के ध्वज के साथ शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरे। तहसील कैंप मैलाराम पार्क से शुरू हुआ पद संचलन फतेहपुरी चौक से होता हुआ लोधी पार्क, सलारगंज गेट, देवी मंदिर रोड, भावना चौक से होता हुआ वापस मैलाराम पार्क में संपन्न हुआ।
संघ के उत्तर क्षेत्रीय संघ चालक बंजरग दास गुप्त ने कहा कि संघ का उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना है। इसी उद्देश्य से ही संगठन खड़ा किया गया। संघ की स्थापना के बाद से अनेक उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं। देश के विभाजन के समय हिंदुओं को संघ कार्यकर्ताओं ने सुरक्षित पाकिस्तान से निकाला।
विज्ञापन
आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की बहाली के लिए स्वयंसेवकों ने गिरफ्तारियां दी। उन्होंने कहा कि आज आतंकवाद, भ्रष्टाचार, धर्मांतरण, माओवाद, देश की नींव खोखला कर रहे हैं। ऐसी ताकतों के खिलाफ हिंदुओं का एकजुट होना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि जैसे भगवान श्री राम ने वानरों व भालुओं की सेना एकत्रित कर महाबली रावण को पराजित किया गया है। हमें भी जातिवाद के भेदभाव को दूर कर राष्ट्र व समाज के प्रति जागरूक करना है, ताकि दोबारा से भारत को विश्व गुरु बनाया जा सके और यह तभी संभव होगा जब हम पहले स्वयं और फिर समाज के अन्य लोगों को साथ लेकर राष्ट्र कार्य में समय लगाएं। ऐसा कर ही हम भारत माता को परम वैभव पर ले जाने का सपना पूरा कर सकेंगे।
नगर संचलन के दौरान स्वयंसेवकों ने देशभक्ति के गीतों से वातावरण में देशभक्ति की महक घोल दी। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रवीन कुमार शर्मा रहे। उन्होंने भी स्वयं सेवकों को संघ की गतिविधियों का प्रचार प्रसार करने की कही।