फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Rohit won a bronze medal in Para Judo at the international level, after losing his eyesight in an accident.

Panipat News: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पैरा जूडो में रोहित ने जीता कांस्य पदक, हादसे में चली गई थी आंखों की रोशनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 06:03 AM IST
विज्ञापन
Rohit won a bronze medal in Para Judo at the international level, after losing his eyesight in an accident.
​​खिलाड़ी रोहित। सोशल मीडिया 
- अब तक कई प्रतियोगिता में पांच पदक जीत चुके
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। बुआना लाखु गांव के रोहित मलिक ने कजाकिस्तान के अस्ताना में आयोजित पैरा जूडो चैंपियनशिप में कांस्य पदक हासिल किया किया है। रोहित की एक हादसे में आंखों की रोशनी चली गई थी। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। यह प्रतियोगिता 3 से 10 नवंबर तक अस्ताना में आयोजित जा रही है जिसमें 78 किलोग्राम भार वर्ग में रोहित ने कांस्य पदक हासिल किया है।

दादा लाखु स्पोर्ट्स संगठन के प्रधान प्रदीप मलिक ने बताया कि रोहित की एक हादसे में आंखों की रोशनी चली गई थी। इसके बावजूद उनमें जूडो के लिए जज्बा है। वह 10 साल से जूडो का अभ्यास कर रहे हैं। कुछ दिनों में ही वह खेल में कुशल हो गए। हाल ही में उनका चयन कजाकिस्तान में होने वाली प्रतियोगिता के लिए हुआ था। उन्होंने अपने कौशल का परिचय देते हुए कांस्य पदक पर कब्जा किया। उन्होंने इससे पहले भी लगभग पांच पदक हासिल किए हैं। रोहित ने 2015 में खेल की शुरूआत की थी। इसके बाद लगातार आगे बढ़ते गए। संगठन के प्रधान ने उन्हें इस उपलब्धि पर उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed