फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Roadways sent 16 buses to the state level animal exhibition, passengers troubled

Panipat News: रोडवेज ने राज्य स्तरीय पशु प्रदर्शनी में 16 बसों को भेजा, यात्री परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Roadways sent 16 buses to the state level animal exhibition, passengers troubled
पुराना बस स्टैंड पर बस के इंतजार में खड़े यात्री। संवाद
पानीपत। रोडवेज अधिकारियों ने राज्य स्तरीय पशु प्रदर्शनी के लिए शनिवार को 16 बसों को लोकल रूटों से हटाकर कुरुक्षेत्र में भेज दिया। लोकल रूटों पर बस नहीं मिलने के कारण यात्रियों और विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान यात्री बसों की कमी के कारण भटकते नजर आए। उन्हें अन्य वाहनों में सवार होकर अपने निर्धारित स्थान पर जाना पड़ा। तीन दिवसीय पशु प्रदर्शनी से देर रात बसों के लौटने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

शनिवार को रोडवेज बसें सुबह ही पशुपालकों को ग्रामीण आंचल से लेकर कुरुक्षेत्र के लिए गईं, वहीं दैनिक यात्रियों और स्कूल व कॉलेज के विद्यार्थियों को बस नहीं मिल पाईं, उनको सुबह निजी वाहनों के सहारे शहर आना पड़ा। इसी तरह दोपहर व शाम को बस नहीं मिलने पर परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों को वापस जाने में भी निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ा। यात्री रविंद्र, जितेंद्र और विकास ने बताया कि तीन दिनों से यात्रियों को स्थानीय मार्गों पर बसों की कमी के कारण परेशानी हो रही है। कई बार रोडवेज अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया है। यात्रियों को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। पिछले सप्ताह कुरुक्षेत्र में रविदास जयंती पर राज्य स्तरीय समारोह में रोडवेज बसों को भेजा गया था।
विज्ञापन



रोडवेज डिपो से शनिवार को राज्य स्तरीय पशु प्रदर्शनी के लिए 16 बसों को कुरुक्षेत्र भेजा गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए दूसरी बसों के रूट बढ़ाए गए थे, इसके चलते ज्यादा दिक्कत नहीं आने दी गई, साथ ही चालक और परिचालकों को संचालन से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन



- विक्रम कांबोज, महाप्रबंधक रोडवेज डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed