{"_id":"6255e2b4e547d95a762adba3","slug":"roadways-driver-operator-beaten-up-panipat-news-knl104768128","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज चालक, परिचालक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज चालक, परिचालक को पीटा
विज्ञापन
सनौली। सनौली रोड पर कुराड़ फार्म के पास मंगलवार को इनोवा सवार कुछ युवकों ने रोडवेज बस चालक की पिटाई कर दी। इनोवा सवारों ने बस को ओवरटेक कर उसे रुका लिया था। बीच-बचाव करने आए परिचालक पर भी आरोपियों ने डंडों से हमला कर दिया। आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। चालक ने रोडवेज के टीएम को इसकी सूचना दी। उन्होंने दोनों घायलों का सिविल अस्पताल में मेडिकल कराया और सनौली थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुटी है।
बस चालक राजीव ने बताया कि वो शामली से बस लेकर पानीपत आ रहा था। हरियाणा यूपी बॉर्डर पर बस की इनोवा से हल्की टक्कर हो गई थी। इसमें गलती भी इनोवा चालक की थी। इनोवा में सवार लोगों ने बस को ओवरटेक कर रुकवा लिया और उसे बस से नीचे उतर लिया। बस में तीन युवक थे। तीनों ने डंडों से उस पर हमला कर दिया। उसके सिर व कमर में गंभीर चोटें आई। परिचालक विकास ने उसे छुड़ाने का प्रयास किया तो विकास की भी पिटाई कर दी। वारदात को अंजाम देकर
आरोपी पानीपत की ओर फरार हो गए। उसने टीएम पंकज पूनिया को इसकी सूचना दी। रोडवेज अधिकारियों को एसपी शशांक कुमार से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है वहीं दूसरी ओर रोडवेज यूनियनों ने भी घटना की निंदा करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। यूनियन के प्रधान सुल्तान मलिक ने कहा कि चालक व परिचालक पर हमला निंदनीय है। पुलिस को जल्द आरोपियों को पकड़कर उन पर कार्रवाई करनी चाहिए।