फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Roadways buses passing through the flyover, drop them out of the city

फ्लाईओवर से गुजर रहीं रोडवेज की बसें, शहर से बाहर उतार देतीं हैं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses passing through the flyover, drop them out of the city
समालखा। शहर के बस अड्डे पर रोडवेज की बसें नहीं रुकती हैं, नतीजा एक किलोमीटर पहले फ्लाईओवर से पहले ही सवारियों को उतार दिया जाता है। इसके बाद बसें फ्लाईओवर से दिल्ली की ओर रवाना हो जाती हैं। इससे यात्रियों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

फ्लाईओवर से गुजरने वाली रोडवेज की बसों पर कार्रवाई के लिए विभाग अभियान चलाता है, लेकिन चालक-परिचालकों की मनमानी जारी है। बुधवार को भी एक बुजुर्ग दंपति सहित 12 सवारियों को फ्लाईओवर से पहले उतार दिया गया जबकि महिला के पैर में प्लास्टर चढ़ा हुआ था। रोडवेज की बसों को शहर के पुराने बस अड्डे से होकर जाने के आदेश हैं ताकि सवारियों को आसानी से अपने गंतव्य के लिए बस मिल सके, लेकिन कई बस चालक शहर के भीतर आने की बजाए बसों को फ्लाईओवर से ही लेकर निकल जाते हैं। ऐसे में सवारियों को वे शहर से करीब एक किलोमीटर पहले ही उतार देते हैं।
विज्ञापन

वहां से सवारियों को पुराने बस अड्डे तक ले जाने के लिए ई-रिक्शा और ऑटो वाले को फिर से पैसे देने पड़ते हैं। बुधवार को शास्त्री कालोनी के बुजुर्ग दंपती महावीर सिंह एवं ओमपति को भी उतार दिया। करीब एक आधा घंटे तक इंतजार करने के बाद दो बाइक सवारों ने उन्हें बस अड्डे तक छोड़ा। महावीर सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी को पैर में फैक्चर है और वह प्लास्टर करवाकर पानीपत से रोडवेज की बस से समालखा आए थे, लेकिन उन्हें एक किलोमीटर पहले ही उतार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज विभाग समय-समय फ्लाईओवर से जाने वाली बसों के चालक और परिचालक पर जुर्माना करता है। इसके बावजूद उन पर किसी तरह का असर नहीं हो रहा। जीएम रोडवेज कुलदीप सिंह ने बताया कि स्टाफ की ड्यूटी लगाएंगे ताकि बसें फ्लाईओवर से नहीं जाएं। नहीं मानने वाले चालक-परिचालक पर जुर्माना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed