{"_id":"696bf935d6fb70776e037525","slug":"roadways-bus-crushed-a-woman-she-died-in-pgi-rohtak-panipat-news-c-244-1-pnp1012-150729-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: रोडवेज बस ने महिला को कुचला पीजीआई रोहतक में तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: रोडवेज बस ने महिला को कुचला पीजीआई रोहतक में तोड़ा दम
विज्ञापन
पानीपत। सिवाह बस स्टैंड के सामने रोडवेज बस ने शुक्रवार देर शाम कंपनी से लौट रही महिला सुनीता (27) को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला को पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया। जहां पर शनिवार सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। थाना सेक्टर-29 पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। महिला के पति की शिकायत पर बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
सिवाह गांव के सूरज ने थाना सेक्टर-29 में दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी सिवाह बस स्टैंड के पास एक कंपनी में काम करती थी। शुक्रवार शाम को करीब छह बजे वह ड्यूटी से लौट रही थी। बस स्टैंड के सामने फ्लाईओवर के नीचे पहुंची तो पानीपत की ओर से आई करनाल रोडवेज की बस ने सुनीता को टक्कर मार दी। बस का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया, जिससे वह घायल हो गई। सिवाह गांव में ही रहने वाले उनके मामा चांद ने तुरंत ही राहगीरों की मदद से उसे पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
जहां से चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रोहतक भेज दिया। जहां पर शनिवार सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे में घायल की मौत की सूचना पर थाना सेक्टर-29 से पुलिस टीम रोहतक पीजीआई पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतका के पति सूरज की शिकायत पर थाने में रोडवेज बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।