फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Ring road will be traffic free for walks from 5 am to 7:30 am

सैर के लिए सुबह 5 से 7:30 बजे तक रिंग रोड होगा यातायात मुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Ring road will be traffic free for walks from 5 am to 7:30 am
पानीपत। मॉडल टाउन में सुबह रिंग रोड़ पर सैकड़ों लोग सैर करने आते हैं जबकि इसी दौरान रिंग रोड पर यातायात का आवागमन भी रहता है। ऐसे में हर रोज सुबह 5:00 से 7:30 बजे तक ढाई घंटे के लिए यातायात पर रोक लगाई जाए ताकि लोगों को सैर करते समय किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। ये बातें मंगलवार को लोकसभा सांसद संजय भाटिया ने लघु सचिवालय में रोड सेफ्टी की समीक्षा करते हुए सबंधित अधिकारियों से कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले में सड़क दुर्घटना में जब तक एक भी व्यक्ति की जान जा रही है, तब तक सभी संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा से जुड़ी संस्थाओं का सहयोग लेकर दुर्घटना के कारणों की पड़ताल कर उसके निदान का रास्ता तलाशना होगा। उन्होंने विशेष रूप से ट्रांसपोर्ट व रोडवेज विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि स्कूल वाहनों की निरंतर समय-समय पर समीक्षा होनी चाहिए ताकि बच्चों को यातायात के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

उन्होंनेे कहा कि मुख्यमंत्री के दुर्घटना शून्य हरियाणा के सपने को साकार करने के लिए कई स्तर पर जनता के बीच जागरुकता कार्यक्रम चलाकर निरंतर प्रयास जारी है। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल होने वाले व्यक्ति को जो भी राहगीर सबसे पहले अस्पताल पहुंचाएगा, उसे ट्रांसपोर्ट विभाग की तरफ से पांच हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। उन्होंने जीटी रोड पर लगने वाले ट्रैफिक जाम पर भी चिंता जताते हुए एनएएचआई के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जीटी रोड पर फ्लाईओवर के नीचे कुछ और कट खोलने के विकल्प तलाशे जाएं ताकि लोगों को जाम से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जिले की सभी सड़कों पर यातायात नियमों के साइन बोर्ड, जेबरा क्रॉसिंग, चूना मार्किंग व स्पीड ब्रेकर इत्यादि नियमानुसार अवश्य होने चाहिए ताकि लोगों को सड़क दुर्घटनाओं से निजात मिल सके। इस दौरान जिला उपायुक्त सुशील सारवान ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि सभी विभागों के कार्यों की एक नियमित समय में समीक्षा होगी इसलिए सभी विभाग पूरी ईमानदारी और निष्ठा से दुर्घटना चिह्नित जगहों को ढूंढकर जल्द से जल्द उनका निवारण करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed