फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Responsibility handed over to Gurudwara officials

Panipat News: गुरुद्वारा के पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
Responsibility handed over to Gurudwara officials
पानीपत। गुरुद्वारा श्री सिंह सभा कार्यालय आठ मरला कॉलोनी में पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों को पद और जिम्मेदारी सौंपी गई। इसमें धार्मिक आयोजन, गुरुद्वारा के कामकाज व लंगर आदि व्यवस्था कराने पर भी चर्चा की गई। इस दौरान सर्वसम्मति से इन सबको सुचारू रूप से प्रबंधन के लिए जिम्मेदारी दी गई। विदित है कि चार नवंबर को बलकार सिंह रंधावा को प्रधान बनाया गया था।
विज्ञापन


नवनियुक्त प्रधान बलकार सिंह ने सभी सदस्यों के साथ गुरु घर में अरदास की और आयोजनों को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि गुरुद्वारा में प्रत्येक कार्य सबके साथ मिलकर किया जाएगा। सभी सदस्यों के सामूहिक फैसले अनुसार कार्यक्रम कराए जाएंगे। इनमें सबका सहयोग भी लिया जाएगा। उन्होंने नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इसमें उप प्रधान कुलवंत सिंह, कोषाध्यक्ष बलदेव सिंह, मंच सचिव गुरमंगत सिंह, स्टोर इंचार्ज अमरजीत सिंह, लंगर सेवादार जसवंत सिंह व सुखदीप सिंह को बनाया गया है। कार्यकारिणी के सदस्य प्रकाश सिंह, संत जोगिंदर सिंह, मनोहर सिंह, गुरुमुख सिंह, धर्म सिंह, जगीर सिंह व मुख्तयार सिंह को बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed