{"_id":"68b892837b55364a7105dbb0","slug":"resolve-complaints-received-at-the-police-station-immediately-sp-panipat-news-c-244-1-pnp1012-143088-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने में पहुंची शिकायत का तुरंत करें निस्तारण : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने में पहुंची शिकायत का तुरंत करें निस्तारण : एसपी
Thu, 04 Sep 2025 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Thu, 04 Sep 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। एसपी भूपेंद्र सिंह ने जिले के सभी थाना और क्राइम यूनिट प्रभारियों को निर्देश दिए कि कोई भी घटना होने पर तुरंत मौके पर पहुंचें और प्रभावी कार्रवाई करें। साथ ही थानों पर पहुंचने वाली शिकायतों का तुरंत निस्तारण किया जाए। बिना किसी ठोस कारण के जांच लंबित रखने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने बढ़ते अपराध को रोकने के लिए गश्त बढ़ाने को कहा।
बुधवार को एसपी ने जिला सचिवालय स्थित पुलिस सभागार में अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ बैठक की। जिसमें हाल ही में मधुबन में हुई डीजीपी की बैठक में मिले दिशा निर्देशों से सभी को अवगत कराया गया। इसके बाद उन्होेंने जिले में हुई आपराधिक घटनाओं की समीक्षा की। जिसमें थाना प्रभारियों, क्राइम यूनिट प्रभारी और चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए कि लंबित मामलों में भागे आरोपियों को जल्द गिरफ्तार की जाए। मुकदमों की तफ्तीश समय से पूरी कर चार्जशीट अदालत में पेश की जाए।
आपराधिक वारदात पर अंकुश लगाने के लिए थाना, चौकी क्षेत्र में प्रभावी गश्त करने के साथ ही नाकाबंदी कर संदिग्धों वाहनों व व्यक्तियों की गहनता से जांच करें। महिला विरुद्ध अपराध, चोरी, लूट, झपटा मारी की वारदातों और नशा तस्करी को रोकने के लिए ठोस कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में एएसपी हर्षित गोयल, डीएसपी राजबीर सिंह, डीएसपी नरेंद्र सिंह, डीएसपी सुरेश कुमार सैनी, डीएसपी नवीन संधू, डीएसपी आत्मा राम मौजूद रहे।